ASI सर्वे का 80वां दिन : भोजशाला में बंद कमरे को खोला, भगवान की प्रतिमाएं और 50 से अधिक अवशेष निकले

Jitendra Shrivastava | Jun 09, 2024, 22:45 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश के धार भोजशाला में केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम ने 80वें दिन सर्वे कार्य किया। एएसआई की टीम ने सुबह से लेकर शाम तक सर्वे किया है। आज रविवार, 9 जून के सर्वे में 50 से अधिक छोटे और बड़े अवशेष मिले हैं...

ASI सर्वे का 80वां दिन : भोजशाला में केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम 80वें दिन वैज्ञानिक पद्धति से सर्वे कार्य कर रही है। आज सर्वे का 80वां दिन था। एएसआई की टीम ने सुबह से लेकर शाम तक सर्वे किया है। जिसमें 50 से अधिक छोटे और बड़े अवशेष सामने आए है। इन अवशेषों में भगवान की मूर्तियां भी शामिल है।



9 जून के दिन को ऐतिहासिक बताया


हिंदू पक्षकार ने रविवार, 9 जून के दिन को ऐतिहासिक दिन बताया है। भोजशाला में सर्वे के दौरान पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अवशेष निकले हैं। हिंदू पक्षकार आशीष गोयल ने बताया कि कमरा पुरातत्व विभाग के अधीन था। जिसे आज खोला गया, यहां जब सफाई की गई और उत्खनन किया गया तो भगवान गणेश की प्रतिमा सबसे पहले निकली। इसके बाद मां महिषासुर मर्दिनी, भैरवनाथ, बजरंगबली, मां वाग्देवी की खंडित प्रतिमा, शिवलिंग की कलाकृति, पार्वती जी की प्रतिमा निकली है। साथ ही भोजशाला के बाहरी हिस्से में 20 से अधिक अवशेष निकले है। कई अवशेष सनातन संस्कृति से जुड़ी आकृतियां है।



ये खबर भी पढ़ें...



ASI सर्वे का 79वां दिन : भोजशाला में की अवशेषों की सफाई, ट्रेंच का बनाया नक्शा



मॉन्युमेंट के अंदर बंद कमरे को खोला


मुस्लिम समाज के पक्षकार अब्दुल समद ने बताया कि मॉन्युमेंट के अंदर एक कमरा था। जिसे नमाज का सामान रखने के लिए उपयोग किया जाता था। इस कमरे को वर्ष-1997 तक उपयोग किया गया व बाद में इसपर पंचनामा बनाकर ताला लगा दिया गया। वहां से अब अवशेष निकले हैं। जिस पर प्रश्न चिन्ह है। परिसर में वर्ष 2003 के बाद रखे गए अवशेषों पर हमारी आपत्ति पहले भी थी, आज भी है।



Tags:
  • भोजशाला
  • केंद्रीय पुरातत्व विभाग
  • ASI सर्वे का 80वां दिन
  • 50 से अधिक छोटे और बड़े अवशेष