कर्मचारी खुद घर आकर करेंगे आधार अपडेट, लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

Aman Vaishnav | Jun 07, 2026, 09:35 IST
aadhaar card home update service
आधार कार्ड अपडेट कराना अब और भी आसान हो गया है। यूआईडीएआई (UIDAI) की नई सेवा के तहत अब कर्मचारी घर आकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और आधार अपडेट करेंगे।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • UIDAI ने बैठे आधार अपडेट कराने की एक नई खास सेवा शुरू की है।
  • जो लोग आधार केंद्र नहीं जा पाते उनके लिए कर्मचारी खुद घर आकर वेरिफिकेशन करेंगे।
  • इस नई होम सर्विस का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन रिक्वेस्ट भेजनी होगी।
  • इस सेवा के लिए 700 रुपए का शुल्क तय किया गया है।
  • इसका उद्देश्य सभी लोगों का आधार अपडेट करना और बुजुर्गों-दिव्यांगों को चक्कर काटने से बचाना है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नागरिकों की सुविधा के लिए एक बहुत ही शानदार कदम उठाया है। सरकार की आधार अपडेट कराने की मुहिम के तहत लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।



जो लोग किसी कारण से आधार सेवा केंद्र नहीं पहुंच पाते थे उनके लिए एक खास सुविधा लाई गई है। अब आधार केंद्र के कर्मचारी खुद आपके घर आकर आपका काम करेंगे।



26c38235-edb


अब पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन

इस नई व्यवस्था में आधार केंद्र के कर्मचारी घर आकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद नजदीकी आधार केंद्र से एक कर्मचारी को आपके पते पर भेजा जाएगा।



वह कर्मचारी अपने साथ जरूरी मशीनें लेकर आएगा। आपके घर पर ही फिंगरप्रिंट या आंख की पुतली का स्कैन करके वेरिफिकेशन पूरा कर देगा।



678d21af-1d0


घर बैठे अपडेट होंगी ये जानकारियां

कर्मचारी जब आपके घर आएगा, तो वह आधार कार्ड अपडेट मेंइन जानकारियों को भी सुधार देगा।



  • आपका नाम
  • घर का पता
  • अन्य आवश्यक विवरण

दिव्यांगों और बुजुर्गों की परेशानी होगी दूर

दरअसल हमारे आस-पास ऐसे कई बुजुर्ग और दिव्यांग लोग हैं जिन्हें चलने-फिरने में बहुत दिक्कत होती है। शारीरिक परेशानियों या आने-जाने के साधनों की कमी की वजह से ये लोग समय पर आधार केंद्र नहीं जा पाते हैं।



इसका नतीजा यह होता है कि उनके आधार कार्ड में जरूरी सुधार या अपडेट सालों तक लटके रहते हैं। UIDAI ने इसी समस्या को समझा और यह नई सुविधा शुरू की ताकि किसी को भी बार-बार केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें।



बता दें कि इस विशेष होम सर्विस का लाभ उठाने के लिए आवेदक को 700 रुपए का शुल्क देना होगा। यह फीस कर्मचारी के घर आकर सेवा देने के बदले ली जाएगी।



dc49c60e-470


एक नजर में समझें पूरी योजना

मुख्य बिंदु विवरण
योजना की शुरुआतभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा
लक्षित लाभार्थीबुजुर्ग और दिव्यांग नागरिक
मुख्य सुविधाकर्मचारी द्वारा घर जाकर बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक अपडेट करना
आवेदन का तरीकाऑनलाइन रिक्वेस्ट (Online Request)
सेवा शुल्क700 रुपए

ये खबरें भी पढ़िए...

कोर्ट से बरी होने पर गूगल से हटेगी आपराधिक जानकारी, HC का फैसला



मध्यप्रदेश न्यूज; पीडब्ल्यूडी का सिस्टम, सड़क और पुल में गड़बड़ी होने पर मंत्री के फोन पर पहुंचेगी खबर!



एमपी न्यूज: मर्जी से वेश्यावृत्ति करना अपराध नहीं, पुलिस प्रताड़ित नहीं कर सकती- सुप्रीम कोर्ट



MPPSC के नए भर्ती नियमों पर छिड़ी बहस, OBC प्रतिनिधित्व को लेकर अधिवक्ता ने जताई 8 आपत्तियां



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड अपडेट
  • UIDAI
  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण
  • आधार सेवा केंद्र