आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश की 10 सीटों पर किया प्रत्याशियों के नामों का ऐलान, जानिए किसे मिला टिकट
The Sootr | Sept 08, 2023, 24:00 IST
आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश की 10 सीटों पर किया प्रत्याशियों के नामों का ऐलान, जानिए किसे मिला टिकट
आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आप ने मध्यप्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।
BHOPAL. आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आप ने मध्यप्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है।
10 विधानसभा सीटों पर आप प्रत्याशी
1. सेवड़ा - संजय दुबे
2. गोविंदपुरा - सज्जन सिंह परमार
3. हुजूर - डॉ. रविकांत द्विवेदी
4. दिमनी - सुरेंद्र सिंह तोमर
5. मुरैना - राजेंद्र उपाध्याय
6. पेटलावद - कोमल डामौर
7. सिरमौर - सरिता पांडे
8. सिरोंज - I.S. मौर्य
9. चुरहट - अनेंद्र गोविंद मिश्रा 'राजन'
10. महाराजपुर - राम जी पटेल