आम आदमी पार्टी का विंध्य पर फोकस, सतना के बाद रीवा में 18 सितंबर को रैली, केजरीवाल और पंजाब के सीएम मान करेंगे संबोधित

BP Shrivastava | Sept 18, 2023, 24:00 IST
आम आदमी पार्टी का विंध्य पर फोकस, सतना के बाद रीवा में 18 सितंबर को रैली, केजरीवाल और पंजाब के सीएम मान करेंगे संबोधित
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार, 18 सितंबर को रीवा में महारैली को संबोधित करने वाले हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी इस बार जोर लगा रही है। इसी सिलसिले में पार्टी अपना फोकस विंध्य क्षेत्र में भी कर रही है। इसे लेकर ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार, 18 सितंबर को रीवा में महारैली को संबोधित करने वाले हैं।



आप ने कहा- ऐतिहासिक होगी रैली



आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी बीएस जून और प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को होने वाली महारैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान आ रहे हैं। सोमवार को दोपहर 2 बजे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान रीवा पहुंचकर महारैली को संबोधित करेंगे। आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि रीवा में होने वाली महारैली में 1 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे।



विंध्य में होने वाली आप की ये रैली ऐतिहासिक और अविस्मरणीय होने वाली है। उन्होंने कहा कि ये रैली मध्य प्रदेश की राजनीति को एक अलग दिशा देने वाली और परिवर्तनकारी साबित होगी।



केजरीवाल सतना में कर चुके हैं रैली



वहीं आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से तंग आ चुकी है और अब बदलाव चाहती है। एमपी के लोगों ने दिल्ली और पंजाब के विकास कामों को देखा है और इसलिए अब लोग आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद की नजर से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता मन बना चुकी है, आम आदमी पार्टी तैयार है। अबकी बार मध्य प्रदेश में बदलाव तय है। यहां बता दें, इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने सतना की रैली में मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित 10 गारंटी दी थीं।



Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • अरविंद केजरीवाल
  • Arvind Kejriwal
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • AAP's rally in Rewa on September 18
  • CM Bhagwant Mann
  • आप की रीवा में रैली 18 सितंबर को
  • सीएम भगवंत मान