महाकाल दर्शन के लिए आ रही महिला से ट्रेन के एसी कोच में अश्लील हरकत, जमकर हुई कुटाई

Rohit Sahu | Mar 09, 2025, 09:13 IST
mp news train
रांची से उज्जैन महाकाल दर्शन जा रही महिला के साथ शिप्रा एक्सप्रेस (Shipra Express) में कोच अटेंडर ने छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर यात्रियों ने आरोपी की पिटाई कर दी।

रांची से उज्जैन महाकाल दर्शन जा रही महिला के साथ शिप्रा एक्सप्रेस (Shipra Express) में कोच अटेंडर ने छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर यात्रियों ने आरोपी की पिटाई कर दी। उज्जैन स्टेशन पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी उसे घेर लिया और जीआरपी (GRP) को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



AC कोच के अटेंडर ने की छेड़छाड़

टिकट कन्फर्म कराने के बहाने छेड़छाड़

बेरसिया (भोपाल) निवासी कोच अटेंडर सादिक पठान महिला के पास आया और टिकट कन्फर्म कराने की बात कही। उसने महिला को अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा। रात में महिला सो गई, लेकिन सुबह 5 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन पर उसकी नींद खुली, तो उसने पाया कि अटेंडर उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। महिला ने धक्का देकर उसे हटाया और अपने पति को जानकारी दी।



यह भी पढ़ें: ट्रेन में बख्शीश मांगने पर किन्नरों में विवाद, थाने में किया हंगामा, पुलिस ने चलाई लाठी



यात्रियों और हिंदू संगठनों ने की पिटाई

महिला के आरोप के बाद यात्रियों ने ट्रेन में ही अटेंडर की पिटाई कर दी। इसके बाद जब ट्रेन उज्जैन स्टेशन पहुंची तो बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ता पहुंचे गए और आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने भी उसकी पिटाई की और जीआरपी (GRP) के हवाले कर दिया।



यह भी पढ़ें: कपड़े फाड़े, मोबाइल छिना... बिजली काटी तो महिला JE समेत टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा



पुलिस जांच में जुटी

जीआरपी ने बताया कि मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का है, इसलिए जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज कर केस संबंधित राज्य को भेजा जाएगा। आरोपी को उज्जैन के चरक अस्पताल (Charak Hospital) में भर्ती कराया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Ujjain News
  • उज्जैन न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • mahakal darshan
  • चलती ट्रेन में महिला से छेड़छाड़
  • madhya pradesh samachar
  • एसी कोच