पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में सरकार का एक्शन, हरदा कलेक्टर-SP हटाए गए

Rahul Garhwal | Feb 07, 2024, 21:30 IST
हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी संजीव कुमार कंचन
हरदा ब्लास्ट मामले में मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। हरदा के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। पहले एसपी संजीव कुमार कंचन को हटाया और इसके कुछ देर बाद ही कलेक्टर ऋषि गर्ग को हटा दिया।

HARDA. हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट (Harda Factory Blast) मामले में मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। हरदा के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। पहले एसपी संजीव कुमार कंचन (Sanjeev Kumar Kanchan) को हटाया और इसके कुछ देर बाद ही कलेक्टर ऋषि गर्ग (Rishi Garg) को हटा दिया। मंगलवार को हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हुई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।



order


CMO को कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार


हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। वहीं हरदा जिला पंचायत के CMO रोहित सिसोनिया को आगामी आदेश तक कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



order


हरदा SP को PHQ भेजा


हरदा के एसपी संजीव कुमार कंचन को सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भोपाल पुलिस हेडक्वार्टर भेज दिया गया है।



Tags:
  • Harda Collector
  • harda factory blast
  • harda sp
  • Sanjeev Kumar Kanchan
  • Rishi Garg