हरदा के नए कलेक्टर होंगे आदित्य सिंह, एसपी होंगे अभिनव चौकसे

Rahul Garhwal | Feb 08, 2024, 19:35 IST
harda posting
हरदा में कलेक्टर और एसपी की नई पोस्टिंग हो गई हैं। आदित्य सिंह नए कलेक्टर और अभिनव चौकसे नए एसपी होंगे। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद कलेक्टर-एसपी को हटा दिया गया था।

HARDA. हरदा में कलेक्टर और एसपी की नई पोस्टिंग हो गई हैं। आदित्य सिंह (ias aditya singh) नए कलेक्टर और अभिनव चौकसे (ips abhinav chouksey) नए एसपी होंगे। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट (firecracker factory blast) के बाद कलेक्टर-एसपी को हटा दिया गया था।



हरदा कलेक्टर की नियुक्ति का आदेश


collector order


हरदा एसपी की नियुक्ति का आदेश


sp order


Harda विधायक का ये कैसा प्रदर्शन | करवाने लगे फोटोशूट



हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद हटाए गए थे कलेक्टर-SP


हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में बुधवार को मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा एक्शन लिया था। हरदा के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया था। पहले एसपी संजीव कुमार कंचन (Sanjeev Kumar Kanchan) को हटाया और इसके कुछ देर बाद ही कलेक्टर ऋषि गर्ग (Rishi Garg) को हटा दिया। ऋषि गर्ग को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। संजीव कुमार कंचन को सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भोपाल पुलिस हेडक्वार्टर भेज दिया। मंगलवार को हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हुई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।



Tags:
  • harda blast
  • firecracker factory blast
  • harda new collector
  • harda new sp
  • आईएएस आदित्य सिंह
  • ips abhinav chouksey