एडीआर का खुलासा: दिलीप बिल्डकॉन टॉप-10 राजनीतिक दानदाताओं में, जानें कितने करोड़ का चंदा दिया
वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजनीतिक दलों को 2544 करोड़ से ज्यादा की राशि दान में मिली। सबसे ज्यादा 2243 करोड़ भाजपा को, जबकि कांग्रेस को 281 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें 20 हजार रुपए से ज्यादा के चंदे का विश्लेषण किया गया। मध्यप्रदेश के चर्चित बिल्डर दिलीप बिल्डकॉन देश के सबसे बड़े राजनीतिक चंदा देने वालों की सूची में शामिल हैं।
कॉर्पोरेट घराने BJP के दीवाने
चंदे का 88 फीसदी भाजपा को मिला
वित्तीय वर्ष 2023-24 में देश के छह राष्ट्रीय दलों को मिले कुल चंदे का 88 फीसदी से ज्यादा अकेले भाजपा को मिला है। भाजपा को 2243 करोड़ रुपए मिले, जो 2022-23 की तुलना में 1524 करोड़ रुपए अधिक है। हालांकि कांग्रेस के चंदे में भी भारी उछाल आया है, वहीं बसपा को एक रुपए का भी चंदा नहीं मिला।
दस बड़े दानदाता
- पूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्टः भाजपा को 723.6 करोड़ (कुल फंड का 32%) और कांग्रेस को 156.4 करोड़ रुपए (कुल फंड का 55 फीसदी) दान दिया।
- ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट : भाजपा को 127.50 करोड़ रुपए।
- डेरिव इन्वेस्टमेंट्स: भाजपा को 50 करोड़, जबकि कांग्रेस को 3.2 करोड़ रुपए चंदा दिया।
- एक्मे सोलर एनर्जी : करोड़ रुपए का चंदा दिया
- रूंगटा संस : 50 करोड़ रुपए।
- भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड: 50 करोड़ रुपए।
- आइटीसी इन्फोटेक इंडिया लिमिटेड : 80 करोड़ रुपए।
- दिनेश चंद्र आर. अग्रवाल इंफ्राकॉन : भाजपा को 30 करोड़ रुपए।
- दिलीप बिल्डकॉनः 29 करोड़ रुपए।
- क्रोटेक डेवलपर्स: 27 करोड़ रु.
इस सूची में दिलीप बिल्डकॉन 9वें नंबर के सबसे बड़े दानदाताओं की सूची में हैं। उन्होंने 29 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।
किसको कितना चंदा मिला
(राशि करोड़ रुपए में, पार्टी की घोषणा के मुताबिक)
किसका कितना चंदा बढ़ा या घटा
किस राज्य से कितना चंदा
(राशि करोड़ में)
अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://adrindia.org/content/analysis-of-donations-declared-by-National-Parties-FY-2023-24-0
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक