आगर मालवा में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत, मां बग्लामुखी के दर्शन करने आया था परिवार
मध्यप्रदेश के आगर-मालवा से शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास एक कार बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई। बताया जा रहा है कि कार में 8 लोग सवार थे और हादसे में सभी आठ की मौत की खबर सामने आ रही है।
मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे नलखेड़ा
जानकारी के अनुसार श्रद्धालु मां बगलामुखी के दर्शन के लिए नलखेड़ा आए थे। इसी दौरान मंदिर के पास बरसाती नाला पार करते समय उनकी कार तेज बहाव की चपेट में आ गई और पानी में बह गई।
कार में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। नाले में बही कार और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
फिलहाल प्रशासन और रेस्क्यू टीम राहत-बचाव के काम में जुटी है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।
ये खबर भी पढ़िए...
महाकाल दर्शन जा रहे परिवार का एक्सीडेंट, मां-बेटे और बहू की मौके पर मौत, 4 घायल
एमपी न्यूज: रोड एक्सीडेंट से हर दिन हो रही 40 मौतें, लोकसभा में हुआ खुलासा
इंदौर में रोड एक्सीडेंट: रात 9 से 12 के समय सबसे ज्यादा मौतें, युवा हो रहे शिकार
मध्यप्रदेश न्यूज: एमपी में हर घंटे हो रहे 12 एक्सीडेंट, शिकार होने वाले युवा सबसे ज्यादा