खुशखबरी : मध्य प्रदेश में अग्रदूत पोर्टल लांच, लोगों तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी, जानें क्या मिलेगी सुविधाएं ?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए अग्रदूत पोर्टल (Agradoot portal ) को लॉन्च किया है। किसी भी राज्य के जनसंपर्क विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं त्वरित सूचनाओं के लिए इस तरह की अभिनव पहल पहली बार की गई है।
सीएम मोहन ने ट्वीट करके दी जानकारी
लांचिग के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहला मैसेज लाड़ली बहनों को भेजा। यह मैसेज सावन में रक्षाबंधन के शगुन स्वरूप एक अगस्त को लाडली बहनों के खातें में 250 रुपए अंतिरत करने संबंधी है।
अग्रदूत पोर्टल क्या है ?
प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया अग्रदूत पोर्टल सूचना ही शक्ति है की पहल पर काम करेगा। यह लक्षित समूह तक सिंगल क्लिक में सूचनाएं प्रसारित करने के लिए जनसंपर्क विभाग की अभिनव पहल है। अग्रदूत पोर्टल द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के टार्गेट ऑडियंस तक सूचनाएं पहुंचाई जा सकेंगी।
पोर्टल से कैसे मिलेगा लोगों को लाभ ?
अग्रदूत पोर्टल के माध्यम से कम समय में लक्षित नागरिकों तक पहुंच बनाई जा सकेगी। कम समय में ही सूचना प्रसार, व्यापक संचार, समग्र डेटाबेस का उपयोग, WhatsApp के माध्यम से सूचना का प्रसार, सिंगल क्लिक आधारित, यूजर फ्रेंडली, त्रिस्तरीय अनुमोदन प्रक्रिया संपन्न होगी जिससे मध्यप्रदेश में नागरिकों को पारदर्शिता के साथ सुशासन भी उपलब्ध होगा।
जरूरत के मुताबिक सूचना
अग्रदूत पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को जरूरत के मुताबिक सूचना को फिल्टर करके भेजा जा सकता है। उन्हें श्रेणी अनुसार विभाजित कर मैसेज भेजे जा सकेंगे। जैसे उम्र, लिंग, जाति, धर्म, व्यवसाय, विकलांगता, जिला/ स्थानीय निकाय/ क्षेत्र के मुताबिक सूचनाएं भेजी जाएंगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक