उज्जैन कुंभ में एआई संभालेंगे क्राउड और ट्रैफिक मैनेजमेंट

thesootr Desk | Jun 13, 2025, 22:58 IST
Photograph: (thr sootr)
महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2028 को लेकर प्रदेश सरकार और मेला आयोजन समिति ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इस बार प्रशासन प्रयागराज कुंभ से सबक लेते हुए भीड नियंत्रण और वाहन पार्किंग के लिए एआई की मदद लेने जा रहा है।

महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2028 को लेकर प्रदेश सरकार और मेला आयोजन समिति ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इस बार प्रशासन प्रयागराज कुंभ से सबक लेते हुए भीड़ नियंत्रण और वाहन पार्किंग के लिए एआई की मदद लेने जा रहा है।



उज्जैन में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2028 में इस बार प्रयागराज मॉडल को आधार बनाया जा रहा है। प्रयागराज में इसबार 60 करोड़ से अधिक श्रद्वालुओं ने स्नान किया था। उज्जैन कुंभ को लेकर भी इस बार अधिक क्राउड आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन आर्टिफिसियल इंटेलीजेंसी और ड्रोन कैमरों की मदद लेने जा रहा है।



प्रयागराज के अधिकारी बताएंगे अनुभव

उज्जैन महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए प्रदेश सरकार और उज्जैन प्रशासन प्रयागराज के पुलिस अधिकारियों की मदद ले रहा है। यह अधिकारी प्रयागराज कुंभ के अपने अनुभव व अपनाई गई तकनीकों का प्रदेश के अधिकारियों को प्रस्तुतीकरण देंगे। इसे लेकर डीजीपी कैलाश मकवाना की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक के दौरान प्रयागराज के आईपीएस पीके गौतम ने अपने अनुभव साझा किए।



यह खबरें भी पढें...



DSP साहब की पत्नी ने सरकारी गाड़ी के बोनट पर काटा केक, वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा । CG NEWS



अब 16 जून को आएंगे लाड़ली बहना के खाते में रुपए, जबलपुर से सीएम करेंगे ट्रांसफर



एआई से होगी रियल टाइम मानिटरिंग

आईपीएस प्रेमकुमार गौतम ने प्रदेश के अधिकारियों को अपने अनुभव बताए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रयागराज में भीड़ को नियंत्रित करने रियल टाइम मानिटरिंग की गई। ड्रोन से सभी संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी गई। लोगों को ऐप के माध्यम से ट्रैफिक की रियल टाइम अपडेट दी गई।



फेस ट्रैकिंग सिस्टम से होगी संदिग्धों की पहचान

आईपीएस गौतम ने बताया कि प्रयागराज कुंभ में आतंकवादियों और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पफेस रिकग्नीशन ट्रैकिंग सिस्टम और डार्क बेब का सहारा लिया गया। इनकी मदद से संदिग्धों पर लगातार नजर रखी गई।



यह खबरें भी पढें...



जिंदल ग्रुप को माल देने के एवज में 53 लाख से अधिक की ठगी, एमजी वेल्स के दो अधिकारियों को समन



सीएम को सिफारिशी पत्र लिखने के मामले में बोले मंत्री शुक्ला- स्टाफ ने मुझे धोखे में रखकर लिए दस्तखत



भीड अधिक और जगह कम है उज्जैन में

उज्जैन कुंभ 2028 को लेकर बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान यह बात भी रखी गई कि उज्जैन में प्रयागराज की तुलना में जगह कम है, इस कुंभ में तीन करोड़ से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। जो पुलिस और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगा।



मध्य प्रदेश | उज्जैन महाकुंभ 2028



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧











Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • एआई
  • उज्जैन महाकुंभ 2028
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
  • कुंभ
  • महाकुंभ