एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री में चेयरमैन मेहता, प्रेसीडेंट प्रकाश जैन, सचिव हरीश नागर चुने गए
आम सहमति से चुनाव
एसोसिएशन आफ इंडस्ट्री मप्र ने गुरुवार रात को आम सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया। हाल ही में एसोसिएशन के 15 पदों के लिए चुनाव हुए थे। इसमें प्रोग्रेसिव पैनल ने एकतरफा जीत हासिल की थी। उनके सभी 15 सदस्य चुनकर आए थे। नियम के तहत चुने हुए सदस्य मिलकर आम सहमति से पदाधिकारी चुनते हैं। यह प्रक्रिया गुरूवार को गई।
पहली बार चेयरमैन पद बना
लगातार दो बार से प्रेसीडेंट बन रहे योगेश मेहता को इस बार सभी ने आम सहमति से चेयरमैन पद के लिए चुना है। इस बार वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) में यह नया पद गठित किया गया था। पहली बार बने इस पद पर मेहता को उनका लंबा अनुभव देखते हुए चुना गया। वह बीजेपी के मप्र आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक भी है।
प्रेसीडेंट पद पर पहली बार आए जैन
वहीं अब संगठन की कमान प्लास्टिक जगत के जाने-माने उद्योगपति ओर समाजसेवी प्रकाश जैन भटेवरा के हाथों में सौंप दी गई है। एसोसिएशन में नवनिर्वाचित सदस्यों की आज सम्पन्न बैठक में जैन भटेवरा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
प्रकाश जैन ने इस मौके पर कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने का मेरा प्रमुख संकल्प रहेगा वही संगठन की मजबूती के लिए एक जार नए सदस्य मध्यप्रदेश से बनाने का प्रयास होगा।
बाकी पदों पर यह चुने गए...
नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश जैन भटेवरा के नेतृत्व वाली 15 सदस्यीय नई कार्यकारिणी में बाकी पदों पर यह चुने गए।
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष - हरीश भाटिया
- दो उपाध्यक्ष- तरूण व्यास एवं सतीश मित्तल
- सचिव - हरीश नागर
- कोषाध्यक्ष - हेमेन्द्र बोकडिया
- संयुक्त सचिव - अनिल पालीवाल
शेष कार्यकारिणी सदस्यों में, प्रमोद डफरिया, कमलेश त्रिवेदी, प्रमोद जैन, नवीन धूत, जेपी नागपाल, रूचिल डोसी, अजयसिंग दासुंदी होंगे।
बैठक में यह रहे मौजूद
एसोसिएशन के नवीन चेयरमेन योगेश मेहता के नेतृत्व में एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन के ओम धूत, मोहनसिंग रघुवंशी, दिनेश भट्ट सहित नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों सहित अन्य मौजूद थे।
नवनिर्वाचित सचिव हरीश नागर ने कहा कि संगठन शक्ति को बढावा देने के लिए पीथमपुर और देवास में एआयएमपी का एक एक चेप्टर का गठन होगा इससे यहां के उद्योगों की भी समस्याओं का समाधान होगा।
FAQ:
- एसोसिएशन आफ इंडस्ट्री मप्र की नई कार्यकारिणी में कौन से प्रमुख पदाधिकारी चुने गए हैं?
नई कार्यकारिणी में प्रकाश जैन भटेवरा को अध्यक्ष, योगेश मेहता को चेयरमैन, हरीश भाटिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तरूण व्यास और सतीश मित्तल को उपाध्यक्ष, हरीश नागर को सचिव, हेमेन्द्र बोकडिया को कोषाध्यक्ष और अनिल पालीवाल को संयुक्त सचिव चुना गया है। - नई चेयरमैन बनने वाले योगेश मेहता का क्या अनुभव है?
योगेश मेहता पूर्व में लगातार दो बार एसोसिएशन के प्रेसीडेंट रह चुके हैं और वे बीजेपी के मप्र आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक भी हैं, जो उनके लंबी अवधि के अनुभव को दर्शाता है। - प्रकाश जैन भटेवरा ने अपने अध्यक्ष पद पर कौन से प्रमुख उद्देश्यों की बात की है?
प्रकाश जैन भटेवरा ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए नए सदस्यों को जोड़ने का प्रमुख संकल्प लिया है।