अमहदाबाद विमान हादसे का असर: AIR INDIA की इंदौर–दिल्ली फ्लाइट 15 जुलाई तक रद्द

Vishwanath Singh | Jun 27, 2025, 11:16 IST
Sourabh 328
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंदौर से अलग–अलग शहरों के लिए वर्तमान में 8 के करीब फ्लाइट है। इसमें से अकेले दिल्ली के लिए चार के करीब फ्लाइट है।

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे का असर कंपनी के शेड्यूल पर पड़ा है। इसके चलते अब कंपनी अपने एयरक्राफ्ट को मेंटेनेंस पर भेज रही है। इसी को लेकर एयर इंडिया की शाम की इंदौर–दिल्ली फ्लाइट को 15 जुलाई तक रद्द कर दिया गया है। हालांकि विमान कंपनी ने इसे रद्द किए जाने को लेकर तकनीकी कारण बताए हैं।



दिल्ली के लिए अन्य फ्लाइट में शिफ्ट कर रहे

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंदौर से अलग–अलग शहरों के लिए वर्तमान में 8 के करीब फ्लाइट है। इसमें से अकेले दिल्ली के लिए चार के करीब फ्लाइट हैं। अब कंपनी द्वारा अपनी दिल्ली–इंदौर–दिल्ली (AI 803/804) जो कि शाम 6.40 बजे दिल्ली से इंदौर आती थी और वापसी में रात 10.25 बजे इंदौर से दिल्ली जाती थी। उसे तकनीकी कारण बताकर 15 जुलाई तक रद्द कर दिया गया है।



हैदराबाद की फ्लाइट भी बार–बार हो रही रद्द

एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस की भी इंदौर से अलग–अलग शहरों के लिए लगभग 4 फ्लाइट हैं। इसकी इंदौर से शाम की हैदराबाद वाली फ्लाइट को भी कंपनी पिछले कुछ समय से बीच–बीच में रद्द कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इसका मेंटेनेंस किया जा रहा है।



यह खबर भी पढ़ें...1 जुलाई को MP आएंगे धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश BJP अध्यक्ष के चयन को लेकर होगी चर्चा



इन शहरों की फ्लाइट हैं अभी कंपनी की

यह खबर भी पढ़ें...IIT Kharagpur Summer Internship छात्रों को देगा AI और मशीन लर्निंग में काम करने का मौका



मेंटेनेंस के लिए भेज रहे एयरक्राफ्ट को

एयर इंडिया के अहमदाबाद हादसे के बाद से कंपनी ने अपने सभी एयरक्राफ्ट की चेकिंग शुरू करवा दी है। इसी के तहत वह देशभर में संचालित हो रहे विमानों को मेंटेनेंस के लिए भेज रही है। इसके लिए फ्लाइट रद्द की जा रही है। इसका असर अब इंदौर के यात्रियों पर भी पड़ा है, जबकि हालही में एयर इंडिया ने अपनी इंदौर से दिल्ली की फ्लाइट को कुछ समय के लिए रद्द कर दिया है। हालांकि फ्लाइट रद्द किए जाने के पीछे कंपनी तकनीकी कारण बता रही है।



यह खबर भी पढ़ें...जहां नक्सली मचाते थे उत्पात.. वहां मिलेगी रेल कनेक्टिविटी, सर्वे शुरू



अन्य फ्लाइट में शिफ्ट कर रहे यात्रियों को

एयर इंडिया की जो दिल्ली की फ्लाइट रद्द की गई है उसके यात्रियों को एयर इंडिया की ही दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा अगर यात्री रिफंड लेना चाह रहे हैं तो उन्हें पूरा रिफंड भी दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर यात्री अपनी यात्रा की तारीख बदलकर जारी रखना चाहते हैं तो उन्हें यह सुविधा भी दी जा रही है।





द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • इंदौर
  • दिल्ली
  • एयर इंडिया
  • फ्लाइट
  • यात्री