आबूधाबी से 1 किलो सोने की तस्करी: सराफा व्यापारी और एयर इंडिया कर्मचारी हिरासत में
इंदौर और आबूधाबी के बीच जुलाई से शुरू हुई सीधी फ्लाइट में डीआरआई (डायरेक्टोरेट आफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस) ने 1 किलो से अधिक वजन का सोना पकड़ा है। इसकी कीमत दो करोड़ से ज्यादा है। यह सोना सोमवार सुबह आई फ्लाइट से आए यात्री गोविंद पोरवाल से पकड़ाया है।
जांच के बाद यह हुआ खुलासा
जांच में खुलासा हुआ है कि इसमें विमान कर्मचारी मदद कर रहा था। पूछताछ में एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक कर्मचारी, शहर के एक सराफा व्यापारी और एक कार चालक की भूमिका सामने आने पर यात्री सहित चारों को हिरासत में ले लिया गया है।
इस तरह पकड़े गए सभी
सूत्रों के अनुसार अबूधाबी फ्लाइट की सीट नंबर 12सी पर यात्रा कर यात्री गोविंद पोरवाल इंदौर पहुंचे। गोपनीय सूचना के आधार पर डीआरआई ने इंदौर एयरपोर्ट पर पकड़ा। उसके साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस के ग्राउंड स्टाफ वासुदेव बरनाले (जीएसए) को भी पकड़ा गया। पूछताछ के बाद सामने आया कि शहर के संजय अग्रवाल नामक सराफा व्यापारी का यह नेटवर्क था। वही सोना बुला रहा था। कार चालक अमन को भी हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार अमन पहले एयर इंडिया में ही काम करता था।
इस तरह पहुंचाते थे सोना
जानकारी के अनुसार यात्री से सोना तस्करी कर बुलाते थे। फिर यह सोना विमान कर्मचारी को दिया जाता था। वह कार चालक को सौंपता था और वह सराफा व्यापारी तक यह माल पहुंचा देता था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह पहले भी 4 से 5 बार इसी तरीके से सोने की तस्करी कर चुका है। वहीं एक अन्य यात्री भी संदिग्ध है और पकड़े गए यात्री गोविंद के साथ इसकी भी यात्राओं की पूरी डिटेल निकाली जा रही है।
बढ़ती तस्करी की चिंता
जानकारों का मानना है कि पिछले कुछ सालों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिए सोने की तस्करी के मामले बढ़े हैं। ऐसे में इंदौर एयरपोर्ट की यह घटना अकेली नहीं लगती।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह मामला मध्य भारत में सक्रिय किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं।
फिलहाल यह पूरा मामला जांच के दायरे में है। आने वाले दिनों में इस पर और स्पष्टता आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें...
अबूधाबी-इंदौर फ्लाइट में गोल्ड स्मगलिंग केस, एयरपोर्ट पर पकड़ाया दो करोड़ का सोना
मरुधरा की बेटी अरुंधति का कॉमनवेल्थ में बजा डंका, देश के लिए जीता सोना
47 हजार तक कम होगी सोने की कीमत! 1980 जैसा होगा हाल, इस बैंक ने दी बड़ी चेतावनी!
झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर बना वन्यजीव तस्करी का सेफ कॉरिडोर, तीन गिरफ्तार