'भगवान भरोसे कांग्रेस...' अजय सिंह ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आईना

Raj Singh | Oct 29, 2024, 11:44 IST
cong.
हाल ही में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। अब खुद पार्टी के नेता इस पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इसे बनाने में पक्षपात किया गया है।

हाल ही में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 177 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की थी। अब इस पर विवाद बढ़ता जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह 'राहुल भैया' ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि कार्यकारिणी का गठन उन नेताओं के निर्देश पर किया गया है, जिनकी वजह से कांग्रेस की मौजूदा हालत है।



'कांग्रेस का भगवान ही मालिक है'

कांग्रेस विधायक अजय सिंह का कहना है कि अगर कार्यकारिणी का गठन उन्हीं नेताओं के कहने और इशारे पर होगा। जो कांग्रेस की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं तो कांग्रेस पार्टी को भगवान ही बचा सकते हैं। दो दशक बीत गए और उन्हीं लोगों की वजह से फैसले लिए जा रहे हैं, ये कांग्रेस पार्टी का दुर्भाग्य है। बता दें कि हाल ही में एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारे की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। इस टीम में 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।



कार्यकारिणी में सदस्यों का चयन ठीक नहीं

इस संबंध में कांग्रेस नेता ने मीडिया से भी बात की। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या कार्यकारिणी बनाने में उनकी राय नहीं ली गई? इस सवाल का जवाब देते हुए अजय सिंह ने कहा कि कार्यकारिणी घोषित करने वालों से पूछा जाना चाहिए कि क्या सभी की राय ली गई या नहीं? लेकिन, जिस तरह से इसका गठन किया गया है, वह उचित नहीं है। मैंने तो कह दिया कि जिन लोगों की वजह से और जिन शीर्ष नेताओं की वजह से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बुरी हालत हुई है वो आज भी चल रही है।



Madhya Pradesh Congress की कार्यसमिति बनकर तैयार | कभी भी आ सकती है लिस्ट



हमारे अंचल के साथ कांग्रेस की सोच नहीं- अजय सिंह

उन्होंने आगे कहा कि रायशुमारी हुई या नहीं हुई? यह बाद की बात है, लेकिन हमारे अंचल के साथ कांग्रेस की सोच है ही नहीं। रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, कटनी आठ-नौ जिलों में उदाहरण के लिए दो-तीन नाम मिल जाएं, तो बड़ी बात है। क्या इसी से कांग्रेस मजबूती होगी? इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इस मामले को लेकर पार्टी शीर्ष नेतृत्व के पास जाएंगे। इसका जवाब अजय सिंह ने हां में देते हुए कहा कि जिस स्तर पर बात रखनी होगी जरूर रखूंगा।



किन लोगों के चक्कर में फंसी कांग्रेस?

इसके अलावा अजय सिंह से मीडिया ने ये भी पूछा कि क्या आप उन नेताओं को जानते हैं, जो पर्दे के पीछे से कांग्रेस चला रहे हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए अजय सिंह ने कहा कि मैं तो खुलेआम कह चुका हूं और आगे चलकर नाम भी बता दूंगा कि किन नेताओं के चक्कर में पार्टी फंसी है।



कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दस माह बाद घोषित की कार्यकारिणी



ऑफिस में चक्कर लगाने वालों को मिला पद

अजय सिंह के अलावा रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता हाकिम सिंह रघुवंशी ने कार्यकारिणी रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीसीसी टीम बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत निराशा है। इस टी में भेदभाव हुआ है। बहुत गलत लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है, जो ऑफिस में चक्कर लगाते हैं, फील्ड में कोई काम नहीं करता है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी कांग्रेस
  • MP
  • जीतू पटवारी
  • कांग्रेस नेता
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
  • विवाद
  • अजय सिंह
  • कार्यकारिणी
  • कांग्रेस में कलह