भोपाल के अमन सिंह को अडानी ग्रुप में प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी की जिम्मेदारी, MACT में की थी पढ़ाई

Rahul Garhwal | Apr 19, 2024, 23:42 IST
IRS AMAN KUMAR
अडानी ग्रुप ने एक खास अनाउंसमेंट की है। भोपाल के रहने वाले IRS अफसर रहे अमन सिंह को अडानी ग्रुप ने प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी की जिम्मेदारी सौंपी है। आपको बता दें कि अमन सिंह ने भोपाल के MACT (अब मैनिट) से पढ़ाई की है...

BHOPAL. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे आईआरएस अधिकारी अमन सिंह को अडानी ग्रुप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अमन सिंह 1 मई से अडानी ग्रुप में प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी एंड चेयरमेंस ऑफिस ( President, Strategy and Chairman's Office) का पद संभालेंगे। अडानी ग्रुप ने ऑफिसियल अनाउंसमेंट कर इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि अमन सिंह भोपाल के ही रहने वाले हैं और उन्होंने MACT (अब मैनिट) से पढ़ाई की थी। उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें 2015 में राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है।



अडानी ग्रुप ने की घोषणा


अडानी ग्रुप ने आईआरएस अधिकारी अमन सिंह को प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी एंड चेयरमेंस ऑफिस बनाए जाने पर खुशी जताई। साथ ही कहा है कि ग्रुप का विश्वास है कि उनका सर्वश्रेष्ठ अभी बाकी है। अमन सिंह के जिम्मेदारी संभालने के बाद ग्रुप की सर्वोच्च सलाहकार संस्था एपेक्स मुख्य भूमिका निभाएगी। अमन एक बेहतरीन कॉर्डिनेटर के रूप में इसे ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।



AMAN KUMAR SINGH


नवंबर 2022 में अडानी ग्रुप से जुड़े थे अमन सिंह


बता दें कि आईआरएस अमन सिंह नवंबर 2022 में CBC के समूह प्रमुख और एपेक्स सदस्य के रूप में अडानी ग्रुप से जुड़े थे। बेहद कम समय में ही उन्होंने अडानी ग्रुप में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके कार्यकाल में भारत और विदेश में ब्रांड को बढ़ावा मिला। अमन सिंह एक प्रसिद्ध सिविल सर्वेंट रहे हैं। उनका करियर शानदार रहा है।



अमन सिंह के बारे में खास- खास


  1. अमन कुमार सिंह भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी और सिविल सेवक रहे हैं। उन्होंने 14 वर्षों से अधिक समय तक छत्तीसगढ़ सरकार की सेवा की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के प्रमुख सचिव का पद संभाला। इस भूमिका में उनका कार्यकाल किसी भी मुख्यमंत्री सचिवालय के इतिहास में सबसे लंबा माना जाता है।
  2. 1995 में वे भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में शामिल हुए थे। बाद में प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ में तैनात हुए और 2014 में अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया था।
  3. 2013 की बीओआई पॉवर लिस्ट के अनुसार अमन कुमार सिंह भारत के 5वें सबसे शक्तिशाली नौकरशाह थे।
  4. अमन कुमार ने अप्रैल 2009 से दिसंबर 2013 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर) में और जुलाई 2013 से दिसंबर 2018 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर (आईआईटी इंदौर) में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में पद संभाला है।
Tags:
  • Gautam adani
  • गौतम अडानी
  • Aman Singh
  • Adani Group
  • अडानी ग्रुप
  • अमन सिंह
  • Aman Singh Adani Group President Strategy
  • Aman Singh of Bhopal
  • अमन सिंह अडानी ग्रुप के प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी
  • भोपाल के अमन सिंह