कॉलर ट्यून पर ट्रोल हुए तो अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में दिया ये जवाब
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज के तो करोड़ों लोग दीवाने हैं, लेकिन इन दिनों लोगों को उनकी यह आवाज खलने लगी है। दरअसल, जब किसी को फोन कॉल किया जाता है, तो सबसे पहले अमिताभ बच्चन की आवाज़ सुनाई देती है, जिसमें वह साइबर क्राइम के प्रति सावधान रहने की अपील करते हैं। यह संदेश तो जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन कुछ उपयोगकर्ता इसे परेशान करने वाला मान रहे हैं। बीते दिनों द सूत्र ने इसको लेकर सबसे पहले Exclusive खबर की थी, जिसके बाद मामला और गरमा गया। अब इस पर अमिताभ का रिएक्शन सामने आया है।
मजाकिया अंदाज में ये बोले बच्चन
द सूत्र की खबर के बाद गरमाया मामला
दरअसल, बीते शुक्रवार को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर के दौरे पर थे। इस दौरान पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता उन्हें ज्ञापन देने पहुंच गए। ज्ञापन में लिखा था कि सायबर फ्रॉड से बचने के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज में अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत मैसज चलाया जा रहा है जो कि कॉल लगने पर सुनाई देता है। इससे जरूरी कॉल लगने में देरी होती है। तब मंत्री सिंधिया भी बोल पड़े कि हां यह सही बात है मैं भी इससे परेशान हूं। क्या है यह पूरा वाक्या आपको बताते हैं।
सिंधिया बोले- मैं भी इससे परेशान हूं
मंत्री सिंधिया बोले बहुत लोग शिकायत कर रहे
पूर्व विधायक गुप्ता से ज्ञापन लेने और उनकी बात सुनने के बाद सिंधिया ने उनकी मांग को जायज बताते हुए कहा कि उन्हें पूर्व में कई उपभोक्ताओं से यह शिकायत मिली है। जिसमें कॉलर ट्यून बजने के कारण मोबाइल कॉल कनेक्ट होने में काफी देरी होती है। कई बार कॉल वॉइसमेल पर चले जाता है, जिससे मोबाइल उपभोक्ताओ को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता हैl उन्होंने गुप्ता की मांग को जायज बताते हुए इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
आखिर क्या है वह घटना, जिससे परेशान गुप्ता को देना पड़ा ज्ञापन
यह लिखा था ज्ञापन में
पूर्व विधायक गुप्ता ने ज्ञापन में लिखा कि डिजिटल सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी है, लेकिन ऐसा ना हो कि इस तरीके से आम नागरिकों को असुविधा हो। उन्होंने कहा कि सरकार इस पहलू पर संतुलित निर्णय ले — ताकिजागरूकता भी बनी रहे और उपभोक्ता अनुभव भी बाधित न हो। अगर लोगों को जागरुक करना ही है तो फिर कुछ और तरीके अपना सकते हैं जैसे कि-
- कॉलर ट्यून की जगह SMS या मोबाइल अलर्ट से जागरूकता फैलाई जाए
- आपातकालीन सेवाओं या स्वास्थ्य सेवाओं में कॉल को प्राथमिकता दी जाए।
- ऑपरेटर के स्तर पर कॉलर ट्यून ऑप्ट-आउट विकल्प दिया जाए।
फोन लगाने पर यह सुनाई देता है मैसेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के लिए सायबर अवेयरनेस कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत लोगों को फोन लगाने पर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में मैसेज सुनाई देता है। उस मैसेज में कहा जाता है कि – देश में हर दिन 6 हजार से भी अधिक लोग सायबर अपाराधियों के हाथाें करोड़ों रुपए गंवा रहे हैं। देखिए किसी को पैसे दोगुने करने की जल्दी होती है। तो कोई जो है अनजाने नंबरों से आए हुए वीडियो कॉल को झट से उठा लेते हैं।
कॉलर ट्यून के पीछे का उद्देश्य
यह कॉलर ट्यून दूरसंचार विभाग की पहल है, जो साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में सूचित करना है। हालांकि, यह संदेश कुछ उपयोगकर्ताओं को अप्रिय महसूस हो सकता है, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य समाज के लिए सकारात्मक बदलाव लाना है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें<br>
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
amitabh bachchan caller tune | अमिताभ बच्चन ट्वीट | अमिताभ बच्चन न्यूज | Cyber crime | ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान | MP News | Amitabh bachchan news