आज लाड़ली बहनों के खाते में आएगी 6वीं किस्त, पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम

Pratibha Rana | Nov 07, 2023, 24:00 IST
आज लाड़ली बहनों के खाते में आएगी 6वीं किस्त, पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम
इस बार लाड़ली बहनों को धनतेरस से पहले ही राशि मिल जाएगी, यानि बहनों के खाते में आज राशि ट्रांसफर की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पत्र जारी किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच लाड़ली बहना योजना जारी रहेगी। आज 7 नवंबर को करीब 1 करोड़ 31 लाख महिलाओं के खाते में योजना की राशि आएगी। आज लाड़ली बहना योजना की छठी किस्त जारी की जाएगी, इसके तहत बहनों के खाते में 1250 रुपए जारी किए जाएंगे। इस संबंध में महिला बाल विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।



महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नोटिस जारी कर दी जानकारी

लाड़ली बहना योजना को लेकर महिला और बाल विकास मंत्रालय ने एक नया नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि लाड़ली बहना योजना की छठवीं किस्त की राशि लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 10 नवंबर की जगह 7 नवंबर को ट्रांसफर की जाएगी।



इतनी करोड़ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होगी राशि

बता दें, लाड़ली बहना योजना में इस बार नवंबर की किस्त करीब 1.31 करोड़ महिलाओं को दी जाएगी। अक्टूबर में इन बहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई थी क्योंकि इनमें से छह लाख महिलाएं वे हैं, जो पहले परिवार के पास ट्रैक्टर होने के कारण इस योजना से नहीं जुड़ पाई थी, अब उनको भी इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। इससे अब योजना की लाभार्थियों की संख्या 1.25 करोड़ से बढ़कर 1.31 करोड़ हो गई है।



पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम

  • लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जिले और तहसील का नाम सेलेक्ट करें।
  • ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
  • अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।

5 मार्च 2023 को शुरू हुई थी योजना

मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना 5 मार्च 2023 को शुरू की थी। बता दें शिवराज सरकार ने 1 हजार रुपए से इस योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने वादा किया था कि धीरे-धीरे वह इस राशि को बढ़ाएंगे। सीएम ने कहा था कि इस योजना में वह पैसे बढ़ाते जाएंगे। सीएम ने कहा था कि 1,250, 1,500 और फिर इसे 3 हजार रुपए करूंगा।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Brahmin Yojana
  • 6th installment of Ladli Brahmin
  • gift to sisters before Dhanteras
  • लाड़ली बहना की 6वीं किस्त
  • धनतेरस से पहले बहनों को तोहफा