MP के कटनी से निकला शतरंज का सितारा, भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बने अनुज श्रीवात्री
इस प्रतियोगिता का आयोजन फिलीपींस में हुआ था। उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। उनकी इस जीत ने भारतीय शतरंज के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है।
भारत में शतरंज का सफर काफी पुराना रहा है। देश को पहला ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के रूप में मिला था। इसके बाद कई भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। अब अनुज की उपलब्धि ने इस सफर को नई ऊंचाई दी है। किसी देश के लिए 100 ग्रैंडमास्टर होना बड़ी उपलब्धि है।
एमपी के कटनी के लाल ने किया कमाल
बता दें अनुज श्रीवात्री मध्य प्रदेश के कटनी शहर के रहने वाले हैं। उनके पिता शिक्षक हैं। अनुज का एक बड़े भाई है। वे बेंगलुरु में रहते हैं। वह वहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनुज ने बहुत छोटी उम्र से शतरंज खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने महज 6 साल की उम्र में चेस खेलना शुरू किया। धीरे-धीरे इस खेल में उनकी दिलचस्पी बढ़ती गई। उन्होंने लगातार प्रेक्टिस जारी रखा और अपने खेल को बेहतर बनाया।
इस समय उनकी मेहनत का नतीजा पूरी दुनिया के सामने है। फिलीपींस में मिली जीत उनके करियर की बड़ी उपलब्धि है। इस जीत के साथ उन्होंने ग्रैंडमास्टर बनने का अपना लक्ष्य भी हासिल किया है।
विराट कोहली और लक्ष्य सेन के बड़े फैन हैं अनुज
खबरों के मुताबिक, अनुज सिर्फ शतरंज के खिलाड़ियों को ही पसंद नहीं करते। उन्हें क्रिकेट और बैडमिंटन में भी काफी दिलचस्पी है। वह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बड़े प्रशंसक हैं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी पसंद के बारे में भी बताया है। अनुज को विराट कोहली का दबाव में खेलना काफी पसंद है। उनका मानना है कि कोहली मुश्किल मुकाबलों में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
अनुज को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का खेल भी पसंद है। उन्हें लक्ष्य का दबाव में खुद को संभालना अच्छा लगता है। अनुज के अनुसार, लक्ष्य भी मुश्किल मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हैं।
टेबल टेनिस और स्विमिंग में भी है दिलचस्पी
खबरों के मुताबिक, अनुज की दिलचस्पी सिर्फ शतरंज तक सीमित नहीं है। उन्हें टेबल टेनिस और स्विमिंग भी काफी पसंद है। इन खेलों में भी उनकी अच्छी रुचि है। शतरंज में बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद अनुज काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी जीत पर खुशी जाहिर की है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी इमोशन भी शेयर कीं।
अनुज ने बताया
विश्वनाथन आनंद से शुरू हुआ था भारत का ग्रैंडमास्टर सफर
भारतीय शतरंज के इतिहास में विश्वनाथन आनंद का खास स्थान है। वह भारत के पहले शतरंज ग्रैंडमास्टर बने थे। उनके बाद कई खिलाड़ियों ने इस खेल में देश का गौरव बढ़ाया। भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। अब अनुज श्रीवात्री का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। उनकी जीत से भारतीय शतरंज को नई पहचान मिली है। कटनी जैसे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिताब जीतना खास उपलब्धि है।
अनुज की सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन सकती है। उनकी कहानी बताती है कि लगातार मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। दिवाली के मौके पर मिली इस सफलता ने खुशियां और बढ़ा दी हैं। अनुज ने अपनी मेहनत से देश को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि को भारतीय शतरंज के लिए याद रखा जाएगा।
FAQs
- अनुज श्रीवात्री की उपलब्धि क्या है?
अनुज श्रीवात्री ने फिलीपींस में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल किया है। - अनुज श्रीवात्री का जन्म स्थान और परिवार के बारे में जानकारी क्या है?
अनुज श्रीवात्री मध्य प्रदेश के कटनी शहर के रहने वाले हैं। उनके पिता एक शिक्षक हैं और उनका एक बड़ा भाई है जो बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रहा है। - अनुज श्रीवात्री के शौक और रुचियों के बारे में क्या जानकारी है?
अनुज श्रीवात्री शतरंज के अलावा क्रिकेट और बैडमिंटन, विशेष रूप से भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के खेल के भी बड़े प्रशंसक हैं। इसके अलावा, उन्हें टेबल टेनिस और स्विमिंग में भी रुचि है।