दो दिन बिना सीएस के चला मंत्रालय, नवरात्रि के पहले दिन अनुराग जैन ने संभाला कार्यभार

Raj Singh | Oct 03, 2024, 08:30 IST
the sootr
अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का नया सीएस नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला था। आज यानी नवरात्रि के पहले दिन उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया।

मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। जैन मंगलवार को ही कार्यभार संभालने वाले थे, लेकिन 16 श्राद्धों के चलते कार्यभार नहीं संभाल पाए थे। खबरें थी कि वे नवरात्रि के पहले दिन यानी 3 अक्टूबर को कार्यभार संभाल सकते हैं। अब अनुराग जैन प्रदेश के सीएस पद पर आसीन हो गए हैं।



आपको बता दें कि यह पहला ऐसा मौका था जब मंत्रालय लगातार दो दिनों तक बिना मुख्य सचिव से चला था।



केंद्र सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। जैन को वीरा राणा की जगह सीएस पद की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार देर रात उनके राज्य में प्रतिनियुक्ति से हटने संबंधी आदेश भोपाल पहुंचा। इसके बाद राज्य सरकार ने सीएस का आदेश जारी कर दिया। उम्मीद थी कि वे मंगलवार को सीएस पद का कार्यभार संभाल लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, जैन ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया।



ये भी खबर पढ़िए... बिना कोचिंग के IIT पहुंचे थे मुख्य सचिव अनुराग जैन, नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर रह चुके



वीरा राणा थीं सीएस

तत्कालीन मुख्य सचिव इकबाल बैंस के सेवानिवृत्त होने के बाद वीरा राणा को 30 नवंबर 2023 को मुख्य सचिव का पदभार सौंपा गया था, जिसके बाद उन्हें स्थायी जिम्मेदारी दी गई थी। उनका कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा था, लेकिन उन्हें 6 महीने की सेवा वृद्धि दी गई थी। अब उनका कार्यकाल भी 30 सितंबर को समाप्त हो गया है। गौरतलब है कि अब तक मंत्रालय में उनका विदाई समारोह नहीं हो पाया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • आईएएस अनुराग जैन
  • एमपी
  • MP
  • अनुराग जैन मप्र के मुख्य सचिव
  • मध्य प्रदेश
  • डॉ. अनुराग जैन
  • अनुराग जैन
  • अनुराग जैन मुख्य सचिव