एमपी के व्यापारी को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, कहा- 10 करोड़ दे दो नहीं तो जान से मार देंगे
News In Short
- अशोक नगर के व्यापारी अंकित अग्रवाल से लॉरेंस गैंग ने 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है।
- फिरौती न देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी गई है।
- धमकी का वॉइस नोट व्यापारी को भेजा गया था।
- अंकित अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
- पुलिस साइबर सेल के जरिए मामले की जांच कर रही है।
News In Detail
व्यापारी अंकित अग्रवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी भरा वॉइस मेसेज मिला है। इस मेसेज में गैंग ने 10 करोड़ की फिरौती मांगी है। मेसेज में साफ कहा है कि 10 करोड़ दे दो... नहीं तो जान से मार देंगे। इस धमकी के बाद मध्य प्रदेश में हड़कंप मच गया है। अंकित अग्रवाल ने तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
हरि बॉक्सर नाम से मिली धमकी
धमकी देने वाला खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा है। हरि बॉक्सर ने व्यापारी से 10 करोड़ रुपए का टेरर टैक्स मांगा है। व्यापारी यह रकम नहीं देता तो जान से मारने की धमकी भी दी है।
धमकीबाज बोला- गलतफहमी मत पालना
अंकित अग्रवाल को एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला था। इसमें धमकी देने वाले ने कहा कि हम जिसको भी फोन करते हैं पैसे लेकर ही मानते हैं। कोई गलतफहमी मत पालना पैसे दो नहीं तो जान से मार देंगे। अंकित ने पुलिस में शिकायत की है और पुलिस का कहना है कि वे साइबर सेल के जरिए मामले की जांच करवा रहे हैं।
पुलिस को यह पता लगाना है कि क्या यह कॉल वाकई लॉरेंस गैंग से था, या फिर कोई और लॉरेंस गैंग का नाम लेकर फिरौती की मांग कर रहा है।
एएसपी गजेंद्र सिंह कवर ने दिया बयान
अशोक नगर के एएसपी गजेंद्र सिंह कवर ने कहा कि फिलहाल सिर्फ अंकित अग्रवाल ने ही पुलिस में शिकायत दी है। बाकी प्रदेश के किसी भी व्यापारी से ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर किसी को भी धमकी भरे कॉल या मेसेज आते हैं, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।
एएसपी ने आगे कहा कि जिन व्यापारियों को भी ऐसी धमकियां मिलेंगी, उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। धमकी देने वाले नंबरों का पता लगाया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
हैरी बॉक्सर बनना चाहता था इंटरनेशनल बॉक्सर, कामयाब न होने पर बन गया लॉरेंस गैंग का गुर्गा
लॉरेंस गैंग की धमकी: खाटूश्याजी के पदाधिकारी के बेटे से मांगे 3 करोड़
इतनी गोलियां दागूंगा कि पीढ़ियां याद रखेंगी... लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर की बिजनेसमैन को धमकी
एमपी न्यूज: एमपी के व्यापारी को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, कहा- 10 करोड़ दे दो नहीं तो जान से मार देंगे