गर्लफ्रेंड का गला रेत प्रेमी मे खुद को मारी गोली, कार से मिले सुसाइड नोट ने खोले राज

Aman Vaishnav | Jun 26, 2026, 09:30 IST
गर्लफ्रेंड का गला रेत प्रेमी मे खुद को मारी गोली
अशोकनगर के ईसागढ़ रोड पर एक कार में युवक-युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक रितिक सोनी ने पहले मुस्कान जैन की हत्या की। इसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • अशोकनगर के ईसागढ़ रोड पर एक कार में युवक और युवती के शव मिले हैं।
  • युवती की गला रेतकर हत्या हुई है।
  • वहीं, युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।
  • पुलिस को मोबाइल लोकेशन से कार का पता चला था।
  • कार से सुसाइड नोट और कई हथियार भी बरामद हुए हैं।

कैसे मिले शव

जानकारी के अनुसार ईसागढ़ रोड पर रात 2 बजे पुलिस को टेरा चक इलाके में टोल के पास एक गड्ढे में खड़ी कार मिली। कार के अंदर युवक और युवती के शव पड़े थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कार से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।



मृतकों की पहचान रितिक सोनी (25) और मुस्कान जैन (24) के रूप में हुई है। दोनों बुधवार ,24 जून की रात करीब 8 बजे घर से निकले थे। उन्होंने परिजनों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी थी।



c684e6c6-ff5


दोनों का रिश्ता क्या था

पुलिस के अनुसार रितिक और मुस्कान के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों इंदौर में साथ पढ़े थे। इसके बाद उन्होंने एक ही कंपनी में नौकरी भी की थी। हाल के दिनों में दोनों के बीच किसी बात पर अनबन चल रही थी।



रितिक के पिता राकेश सोनी सर्राफा व्यापारी हैं। मुस्कान के पिता विवेक जैन का जनरल स्टोर है।



कार से क्या-क्या मिला

जानकारी के अनुसार पुलिस को कार से कटर, पिस्टल, सल्फास, कुल्हाड़ी और पेट्रोल मिला है। इससे साफ है कि घटना से पहले पूरी प्लानिंग की गई थी। वहीं दोनों के मोबाइल फोन कार से करीब 50 फीट दूर मिले थे।पुलिस का मानना है कि रितिक ने पहले मुस्कान की हत्या की। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली।



a384eb79-df0


सुसाइड नोट में क्या लिखा है

सुसाइड नोट में रितिक ने मानसिक रूप से प्रताड़ित होने की बात लिखी है। नोट में रिश्ते से जुड़ी कई बातें भी दर्ज हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है।



जांच में सामने आया है कि रितिक ने सिकनी मालवा से अवैध पिस्टल खरीदी थी। इससे यह संकेत मिलता है कि घटना पहले से तय थी।



परिजनों को मिले वीडियो

रात करीब 10 बजे रितिक ने मुस्कान के भाई और परिजनों को कुछ फोटो और वीडियो वॉट्सएप किए थे। इनमें दोनों काफी करीब नजर आ रहे थे।



रितिक के चचेरे भाई वर्धमान जैन ने इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि वह बाहर हैं और कल इस बारे में बात करेंगे। इसके बाद करीब 15 मिनट तक कोई फोटो नहीं आया। फिर दोबारा फोटो आने शुरू हो गए।



9a98d52b-b99


पुलिस ने क्या बताया

एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि रात करीब 12 बजे मुस्कान के परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध रितिक की तलाश शुरू की थी।



मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस फुटेरा चक इलाके में पहुंची। यहीं खड़ी कार में दोनों के शव मिले। पुलिस के अनुसार रितिक ने पहले मुस्कान की हत्या की और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी।



ये खबरें भी पढ़िए...

विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे का रसूख, पुलिस के साथ मिलकर युवकों को पीटने का आरोप



क्राइम न्यूज: युवक को जिंदा जलाया, पिता भी झुलसे, 250 रुपए का था विवाद



एमपी न्यूज: भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह पर फायरिंग कराने के आरोप, बिजली काटी, पत्थरबाजी भी की!



मध्यप्रदेश न्यूज: गुना ट्रिपल मर्डर केस, मां के अवैध संबंध से नाराज बेटे ने की 3 हत्याएं



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • क्राइम न्यूज
  • अशोकनगर
  • गला रेतकर हत्या
  • गोली मारकर आत्महत्या