एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश ने तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड, 5 गोल्ड समेत जीते 11 मेडल

Aman Vaishnav | Oct 04, 2026, 09:20 IST
एशियन गेम्स में मध्य प्रदेश के एथलीटों ने रचा इतिहास, जीते 5 गोल्ड सहित 11 मेडल
एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। एथलीट्स ने शूटिंग, हॉकी और वाटर स्पोर्ट्स में भी जोरदार प्रदर्शन किया।मध्य प्रदेश ने कुल 11 मेडल जीते, जिनमें 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। साल 2023 के 9 मेडल के मुकाबले इस बार प्रदेश ने 2 मेडल ज्यादा जीते।

मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का एशियन गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन

जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने इस बार कुल 11 पदक अपने नाम किए। इनमें 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।



वहीं साल 2023 के की बात करें तो हांगझोऊ गेम्स में मध्य प्रदेश ने 9 पदक जीते थे। इस बार पदकों की संख्या 9 से बढ़कर 11 हो गई है। गोल्ड मेडल की संख्या भी पिछली बार के 3 से बढ़कर 5 हुई। सिल्वर मेडल 3 से बढ़कर 4 हुए। वहीं ब्रॉन्ज पदकों की संख्या 3 से घटकर 2 रह गई।



शूटिंग में नीरू ढांडा, ऐश्वर्य और मनीषा की स्वर्णिम चमक

शूटिंग में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड और 1 सिल्वर सहित 5 मेडल दिलाए। शूटर नीरू ढांडा ने 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता। उनके सिल्वर टीम इवेंट में भोपाल की मनीषा कीर भी शामिल थीं। वहीं ऐश्वर्य प्रताप सिंह और आशी चौकसे ने 1-1 सिल्वर मेडल जीता। गेम्स के समापन समारोह में नीरू ढांडा को भारतीय दल का झंडा लेकर चलने की जिम्मेदारी दी गई।



हॉकी और क्रिकेट में एमपी के सितारों का जलवा

हॉकी और क्रिकेट को मिलाकर कुल 3 गोल्ड मेडल हासिल हुए। पुरुष और महिला हॉकी दोनों टीमों ने 1-1 गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पुरुष हॉकी टीम में मध्य प्रदेश के विवेक सागर प्रसाद और नीलकांत शर्मा शामिल रहे।



महिला हॉकी टीम में इशिका चौधरी, बिचू देवी और सुशीला चानू ने योगदान दिया। वहीं महिला क्रिकेट टीम में एमपी की क्रांति गौड़ शामिल थीं।



वाटर स्पोर्ट्स और सॉफ्ट टेनिस में जीते पदक

वाटर स्पोर्ट्स में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 2 पदक हासिल किए। प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस ने सिल्वर मेडल जीता। हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा ने वाटर स्पोर्ट्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा सॉफ्ट टेनिस में देवास के जय मीना ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।



एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन

बता दें कि भारत ने इस बार 21 गोल्ड सहित कुल 85 पदक जीते। मेडल टैली में भारत इस बार चौथे स्थान पर रहा। पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने 38-38 पदक अपने नाम किए। यह भारत का एशियन गेम्स में अब तक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।



साल 2023 में भारत ने 28 गोल्ड सहित कुल 106 पदक जीते थे। वहीं आखिरी दिन भारत ने क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती, गोल्फ और तीरंदाजी में 5 गोल्ड जीते।



क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती, गोल्फ और तीरंदाजी में गोल्ड

टी20 क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीता। भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से मात दी।



हॉकी में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर लगातार दूसरा गोल्ड जीता। हरमनप्रीत सिंह लगातार दो बार गोल्ड दिलाने वाले कप्तान बनी इससे हॉकी टीम को सीधे 2028 ओलंपिक का टिकट मिला।



कुश्ती में अमन सहरावत ने 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। तीरंदाजी में 17 साल की कुमकुम मोहरे ने व्यक्तिगत रिकर्व में गोल्ड जीता। उन्होंने 2028 ओलंपिक का कोटा भी हासिल किया। गोल्फ में 23 साल की प्रणवी उर्स ने महिला गोल्फ में गोल्ड जीता।

Tags:
  • एशियन गेम्स 2026
  • Asian Games 2026
  • जापान में आयोजित एशियन गेम्स
  • शूटर नीरू ढांडा
  • मनु फ्रांसिस ने सिल्वर मेडल जीता
  • भारत ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीता
  • एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन
  • भोपाल की मनीषा कीर