विधानसभा उपचुनाव : विजयपुर में 75.27% तो बुदनी में 72.37% हुआ मतदान

Ravi Singh | Nov 13, 2024, 19:56 IST
vijaipur budni voting
मध्य प्रदेश विधानसभा उप-निर्वाचन 2024 के अंतर्गत सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक विजयपुर विधानसभा में 75.27% तथा बुधनी विधानसभा में 72.37% मतदान हुआ।

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक विजयपुर में 75.27% और बुदनी विधानसभा में 72.37% मतदान हुआ। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 73.76 रहा। विजयपुर और बुदनी में छिटपुट मुठभेड़ के बीच मतदान हुआ। विजयपुर को चुनाव आयोग ने संवेदनशील घोषित किया था। यहां सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के जरिए नजर रखी गई। इसके बावजूद कई मतदान केंद्रों पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव देखने को मिला। विजयपुर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों को नजरबंद रखा।



पक्षपात के आरोपों के बीच मतदान खत्म

विधानसभा उपचुनाव में मतदान के दौरान कांग्रेस ने पुलिस, प्रशासन और कलेक्टर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। मतदान के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी श्योपुर सीमा पर धरने पर बैठे। पुलिस ने दोनों नेताओं को सीमा में प्रवेश करने से रोक दिया। विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत और मुकेश मल्होत्रा के बीच मुकाबला था, जबकि बुदनी में भाजपा से पूर्व विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस से राजकुमार पटेल मैदान में थे।



20 को पता चलेगा किसके सिर पर ताज

दोनों विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। अब तय कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को मतगणना होगी। दोनों ही पार्टियों ने जीत का दावा किया है लेकिन यह 20 नवंबर को ही पता चलेगा कि जनता ने किसे चुना है।



विजयपुर में मतदान केंद्र और मतदाता

मतदाता केंद्र - 327


कुल मतदाता - 254817


महिला वोटर - 121131


पुरुष वोटर - 133581


थर्ड जेंडर वोटर - 2


सर्विस वोटर - 103



बुदनी में मतदान केंद्र और मतदाता

मतदाता केंद्र - 363


कुल मतदाता - 276799


महिला वोटर - 133401


पुरुष वोटर - 143197


थर्ड जेंडर वोटर - 0


सर्विस वोटर - 194



साल 2023 से कम मतदान

बुदनी विधानसभा में साल 2023 में शिवराज सिंह चौहान ने भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के विक्रम मस्तल को 1 लाख 04 हजार 974 वोटों से हराया था। बुदनी का मतदान प्रतिशत 84.07% रहा था। विजयपुर विधानसभा सीट पर साल 2023 में मतदान प्रतिशत 81.06% रहा। रामनिवास रावत ने बाबूलाल मेवरा को 18 हजार 59 मतों से हराया था।



Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • एमपी कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • एमपी बीजेपी
  • politics news
  • vijaypur
  • Budhni
  • बुदनी उपचुनाव
  • विजयपुर उपचुनाव