इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशियों की संपत्ति 484 करोड़, बीजेपी की केवल 121 करोड़, कांग्रेस पार्टी गरीब, प्रत्याशी अमीर, BJP में उल्टा

Rahul Garhwal | Oct 31, 2023, 24:00 IST
इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशियों की संपत्ति 484 करोड़, बीजेपी की केवल 121 करोड़, कांग्रेस पार्टी गरीब, प्रत्याशी अमीर, BJP में उल्टा
इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशियों की संपत्ति 484 करोड़ है। बीजेपी की केवल 121 करोड़। कांग्रेस पार्टी गरीब और प्रत्याशी अमीर। बीजेपी में इसका उल्टा है।

संजय गुप्ता, INDORE. राजनीतिक दलों की संपत्तियों की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस पार्टी फंड की कमी से जूझ रही है। उसके पास 805 करोड़ का फंड है, वहीं बीजेपी के पास सबसे ज्यादा 6046 करोड़ का फंड है, लेकिन इंदौर में प्रत्याशियों की बात की जाए तो बीजेपी प्रत्याशी, कांग्रेस प्रत्याशियों के आगे कहीं नहीं ठहरते हैं। यहां पार्टी अमीर, लेकिन प्रत्याशी गरीब हैं। उधर कांग्रेस पार्टी भले ही गरीब हो, लेकिन इनके प्रत्याशी अरबपति हैं। इंदौर के 9 कांग्रेस प्रत्याशियों की कुल संपत्ति 484 करोड़ रुपए है, वहीं बीजेपी के 9 प्रत्याशियों की संपत्ति 121 करोड़ रुपए मात्र है। यानी कांग्रेस प्रत्याशियों से एक चौथाई मात्र।



इस तरह विधानसभावार कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशियों की कुल संपत्ति (पति-पत्नी सहित)



विधानसभाकांग्रेस प्रत्याशी (संपत्ति)बीजेपी प्रत्याशी (संपत्ति)
देपालपुर
विशाल पटेल (142 करोड़)
मनोज पटेल (24 करोड़)
इंदौर-1
संजय शुक्ला (214 करोड़)
कैलाश विजयवर्गीय (14.57 करोड़)
इंदौर-2
चिंटू चौकसे (1.84 करोड़)रमेश मेंदोला (2.14 करोड़)
इंदौर-3
पिंटू जोशी (2.74 करोड़)गोलू शुक्ला (44 करोड़)
इंदौर-4
राजा मांधवानी (25 करोड़)मालिनी गौड़ (4.87 करोड़)
इंदौर-5
सत्तू पटेल (72 करोड़)महेंद्र हार्डिया (6.82 करोड़)
राउजीतू पटवारी (18.70 करोड़)मधु वर्मा (11.50 करोड़)
महूरामकिशोर शुक्ला (6.15 करोड़)उषा ठाकुर (58.72 लाख)
सांवेररीना सौतिया (1.78 करोड़)तुलसीराम सिलावट (13.25 करोड़)
प्रत्याशियों की कुल संपत्ति484.21 करोड़121.73 करोड़

कांग्रेस के रीना, चिंटू और पिंटू ही कमजोर



संपत्तियों के मुकाबले में कांग्रेस के प्रत्याशी रीना सैतिया, चिंटू चौकसे और पिंटू जोशी ही बीजेपी के प्रत्याशी से कमजोर साबित होते हैं। बीजेपी के सभी प्रत्याशियों में सबसे अमीर गोलू शुक्ला ही जो इंदौर के सबसे अमीर प्रत्याशी संजय शुक्ला (214 करोड़) के ही चचेरे भाई हैं। उधर, कांग्रेस-बीजेपी के सभी प्रत्याशियों में सबसे गरीब मंत्री और महू विधायक उषा ठाकुर (58.72 लाख रुपए) ही हैं।



ये खबर भी पढ़िए..



मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनाव पर कांग्रेस का फोकस, प्रियंका गांधी पर लगाया दांव, केंद्र में महिलाएं और युवा



संजय और विशाल अरबपति, 10 करोड़ से ज्यादा में 10 प्रत्याशी



संपत्तियों की लिस्ट के अनुसार कांग्रेस के संजय शुक्ला और विशाल पटेल 2 अरबपति प्रत्याशी हैं। शुक्ला की संपत्ति 214 करोड़ रुपए और विशाल की 142 करोड़ रुपए है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के ही सत्तू पटेल हैं, जिनकी संपत्ति 72 करोड़ रुपए है। इसके बाद बीजेपी के गोलू शुक्ला 44 करोड़ की सूची के साथ चौथे नंबर पर, राजा मांधवानी पांचवें नंबर पर 25 करोड़ की संपत्ति के साथ वे भी कांग्रेस के ही हैं। इसके बाद बीजेपी की मनोज पटेल 24 करोड़ की संपत्ति के साथ है छठे नंबर पर हैं। सातवें नंबर पर कांग्रेस के ही जीतू पटवारी की संपत्ति 18 करोड़ रुपए है। 10 करोड़ से ज्यादा संपत्ति में इसके बाद बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय की 14.57 करोड़, बीजेपी के तुलसीराम सिलावट की 13 करोड़ रुपए और मधु वर्मा की 11 करोड़ रुपए है।



Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • BJP Candidate Assets
  • Congress Candidate Assets
  • Congress Poor
  • BJP Rich
  • बीजेपी प्रत्याशी संपत्ति
  • कांग्रेस प्रत्याशी संपत्ति
  • कांग्रेस गरीब
  • बीजेपी अमीर