एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र के चुनाव में प्रोग्रेसिव पैनल की एकतरफा जीत
INDORE. एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मप्र के नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2026-28 के लिए गुरुवार 24 सितंबर को चुनाव हो गए। दिन में मतदान हुए और रात को रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें प्रोग्रेसिव पैनल ने एकतरफा जीत हासिल की।
इस तरह डले वोट
चुनाव अधिकारी प्रभू सक्सेरिया, विजय गोयल, नितिन तेंदूलकर, डॉ शरद डोसी ने बताया कि एसोसिएशन के कुल 854 वैध मतदाताओं में से 636 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 36 वोट अवैध घोषित हुए इस प्रकार लगभग 75 प्रतिशत मतदान हुआ।
जीते हुए 15 उम्मीदवार और मिले इतने वोट
- अजय सिंह दासुंदी 567
- अनिल पालीवाल 588
- धर्मेन्द्र (रूचिल) दोषी 586
- हरीश नागर 578
- हरीश भाटिया 589
- हेमेन्द्र बोकाडिया 587
- जयप्रकाश नागपाल 574
- कमलेश त्रिवेदी 573
- नवीन धूत 572
- प्रमोद जैन 574
- प्रकाश जैन 574
- प्रमोद डफरिया 574
- सतीश मित्तल 575
- तरूण व्यास 565
- योगेश मेहता 561
(वहीं हारे हुए दो प्रत्याशी निर्दलीय थे, इसमें अभय कुमार अग्रवाल को 190 एवं दिलीप बराल को 174 मत प्राप्त हुए)
अब चेयरमैन नया पद भी बनाया
एसोसिएशन ने अपने बढ़ते काम को देखते हुए अब चेयरमैन पद भी बना लिया है। इसके पहले प्रेसीडेंट, वाइस प्रेसीडेंट, सचिव व अन्य पद ही थे। अब जीते हुए 15 सदस्य बैठक करके अपने बीच में से इन सभी पदों के लिए पदाधिकारी नियुक्त करेंगे। वहीं जीत के बाद प्रोग्रेसिव पैनल के संयोजक ओम धूत, मोहनसिंग रघुवंशी, दिनेश भट्ट ने कहा कि "यह जीत केवल हमारी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की जीत है जो प्रगति, विकास और समर्पण में विश्वास रखता है।
ये भी पढ़ें...
पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती विवाद में हाईकोर्ट इंदौर ने कहा गड़बड़ी के सबूत नहीं, याचिका खारिज
इंदौर नगर निगम में छह आईएएस, लेकिन काम क्या हो रहा? नामांतरण घोटाला, अवैध होर्डिंग्स, सड़कें धंस रही
IIT इंदौर में निकली नई भर्तियां, 27 सितंबर तक ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, 20 हजार तक बढ़ेगी शिक्षकों की सैलरी
एआईएमपी कार्यकारिणी