वनकर्मियों पर हमला: जान बचाकर भागे, महिलाएं कर रही वनभूमि पर अतिक्रमण

Jitendra Shrivastava | Jun 09, 2024, 20:10 IST
THESOOTR
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में वन माफिया ने महिलाओं को आगे कर वनभूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। रविवार को जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर वन विकास निगम की जमीन पर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया।

KHANDWA. वनकर्मियों पर हमला: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में वन माफिया जंगलों की कटाई कर वनभूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। वन माफिया वनभूमि पर कब्जे के लिए महिलाओं को आगे कर रहे हैं। रविवार, 9 जून को जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर वन विकास निगम की जमीन पर कब्जे के लिए महिलाओं ने वन विभाग की टीम पर हल्ला बोल दिया। हाथों में दरांती और कुल्हाड़ी लेकर महिलाओं ने बीट बामझर में सागौन के पौधों को तहस-नहस कर दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो महिलाओं ने उन पर दरांती से हमला कर दिया। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए वनकर्मी मौके से भागने को मजबूर हो गए।



वन विभाग को रद्द करना पड़ा अभियान


वन विकास निगम परियोजना मंडल बामझर के कार्यालय में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और अतिक्रमण की कोशिश करने लगीं। जब वन विभाग का अमला उन्हें हटाने गया तो महिलाओं ने उन पर हमला कर हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके कारण वन विभाग को अपना अभियान रद्द करना पड़ा। पिछले दो दिनों से Khargoneऔर बड़वानी जिले से आए अतिक्रमणकारी जूनापानी फाल्या में कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन अतिक्रमणकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। इन्हें हटाने गया वन अमला महिलाओं का आक्रोश देखकर मौके से निकल लिया। वन विकास निगम परियोजना मंडल बामझर के कक्ष क्रमांक 14 में अतिक्रमण के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं जुट गईं। जिससे वन विभाग के हमले को खाली लौटना पड़ता है।



अतिक्रमण के लिए महिलाओं को आगे कर देते हैं


बता दें कि करीब दो दिन से खरगोन और बड़वानी जिले से आए अतिक्रमणकारी जूनापानी फाल्या में कब्जा का प्रयास कर रहे हैं। कब्जे के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पुरुष भी आए हैं। अतिक्रमण के लिए महिलाओं को आगे कर दिया जाता है। पुरुषों की अपेक्षा इस बार बड़ी संख्या में महिलाएं जंगल में कब्जा करने के लिए आई हुई हैं।



वन विभाग ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी


वन विभाग के अधिकारियों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वे इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।



Tags:
  • खंडवा
  • वनकर्मियों पर हमला
  • वनभूमि पर कब्जे