सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार दुष्कर्म के केस में बरी

Ravi Singh | Aug 06, 2024, 22:47 IST
MLA Kamleshwar Dodiyar rape case
मध्य प्रदेश से बाप पार्टी और सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार दुष्कर्म के केस में बरी हो गए हैं। एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट यह फैसला सुनाया है। 2022 में विधायक कमलेश्वर डोडियार पर रेप केस कोर्ट में गया था।

मध्य प्रदेश से भारत आदिवासी पार्टी और सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार दुष्कर्म के केस में बरी हो गए हैं। एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट यह फैसला सुनाया है। 2022 में विधायक कमलेश्वर डोडियार पर रेप केस कोर्ट में गया था। कोर्ट का फैसला आने के बाद अब नए राजनीतिक समीकरण बनेंगे।



शारीरिक संबंध बनाए

29 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि कमलेश्वर डोडियार ने उसे शादी का झांसा देकर 5 दिसंबर 2018 से जुलाई 2022 तक कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। जब परिवार के लोगों ने उसका रिश्ता कहीं और तय करने का मन बनाया तब भी कमलेश्वर ने घर आकर उसके परिजन के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था।



जान से मारने की धमकी

दोनों की सगाई होने ही वाली थी लेकिन तभी एक दिन कमलेश्वर ने उसकी वो तस्वीरें वायरल कर दीं जो संबंध बनाते वक्त उसने चुपके से खींची थीं। जिससे उसकी समाज में बदनामी हो गई और इसी बदनामी की बात कहकर कमलेश्वर ने उससे शादी से इंकार कर दिया और धमकी भी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देगा।



https://www.youtube.com/watch?v=1DmW1z0hfI0



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Bharat Adivasi Party
  • भारत आदिवासी पार्टी
  • विधायक कमलेश्वर डोडियार
  • कमलेश्वर डोडियार
  • BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार
  • kamleshwar dodiyar