साधना से निकले तो कॉकरोच जनता पार्टी बन गई, धीरेंद्र शास्त्री का बयान, कहा- बेरोजगारी बढ़ रही
समझें क्या है पूरा मामला...
- पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने देश की अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजनीति पर अपनी बात रखी।
- उन्होंने कहा कि रुपया इतना मजबूत हो जाए कि अमेरिका के ट्रंप चच्चा जब 30 डॉलर दें, तब हमें 1 रुपया देना पड़े।
- धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देश में जिन कॉकरोचों से लोग डरते हैं, उनकी पार्टियां बन गई हैं।
- बाबा ने कहा कि नेताओं के चार्टर्ड विमानों पर भी रोक लगनी चाहिए।
- देश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सैलरी तीन महीने के लिए काट दी जानी चाहिए।
अर्थव्यवस्था और राजनीति पर बोल
इन दिनों उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सत्यनारायण कथा चल रही है। 21 दिनों की साधना पूरी करने के बाद बाबा धीरेंद्र शास्त्री अब श्रद्धालुओं को कथा सुना रहे हैं।
बाबा बागेश्वर की कथा के दूसरे दिन उन्होंने देश के कुछ ऐसे गंभीर मुद्दों पर बात की, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजनीतिक व्यवस्था पर अपनी राय रखी।
ट्रंप चच्चा 30 डॉलर दें, तब हम 1 रुपया दें
कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने भारत के रुपए को मजबूत करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि भारत का रुपया बहुत मजबूत हो जाए।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जब अमेरिका वाला ट्रंप चच्चा 30 डॉलर दे तब हम 1 रुपया दें। उनके इस बयान पर मौजूद भक्तों ने जमकर तालियां बजाईं।
देश की राजनीति और बेरोजगारी पर तंज
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने देश की राजनीतिक पार्टियों पर भी तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब वे अपनी साधना से बाहर निकले तो उन्हें पता चला कि भारत में बहुत सारे कांड हुए हैं।
शास्त्री ने कॉकरोच का उदाहरण देते हुए कहा भारत भी गजब है। जिन कॉकरोचों से लोग डरते हैं उनकी पार्टियां (कॉकरोच जनता पार्टी) बन गई। इससे यह सिद्ध होता है कि बेरोजगारी तो बढ़ रही है।
महंगाई और नेताओं की सैलरी पर सुझाव
महंगाई और ईंधन की बढ़ती खपत पर बात करते हुए बाबा बागेश्वर ने नेताओं को लेकर एक बड़ा सुझाव दे डाला। उन्होंने सीधे तौर पर मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को निशाने पर लिया।
नेताओं के चार्टर्ड विमानों पर भी लगे रोक
बाबा ने कहा कि आज के समय में आम जनता से तो यह अपील की जाती है कि वे डीजल और पेट्रोल कम जलाएं ताकि ईंधन बचे। दूसरी तरफ नेताओं के चार्टर्ड विमानों पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने मांग की कि जनता के साथ-साथ नेताओं के इन वीआईपी विमानों के उड़ने पर भी रोक लगनी चाहिए।
ये खबरें भी पढ़िए...
बाबा बागेश्वर का बयान: -जो गाय खाते थे, वो भी अब राष्ट्र माता की बनाने मांग कर रहे!
धीरेंद्र शास्त्री बद्रीनाथ में 21 दिन की गुप्त साधना में लीन, तस्वीरें हो रही वायरल
महंत बोले रामभद्राचार्य ठग और धीरेंद्र शास्त्री फ़र्ज़ी बाबा, जगद्गुरु ने कहा आजमाकर देख लो
धीरेंद्र शास्त्री बोले- बड़े घर की माताएं भी पी रहीं शराब, बजरंगबली इनसे बचाए, विरोध शुरू