बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

Sandeep Kumar | Published:
योग गुरु स्वामी रामदेव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।
Dhirendra Shastri Says Ramdev Is Like Guardian, His Words Are Blessings
सोमवार यानी 23 नवंबर को ढोंग-पाखंड पर तीखे तेवर दिखाने वाले योग गुरु स्वामी रामदेव के सुर महज बदल गए। अब उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को अपना छोटा भाई और शिष्य जैसा बताया है। रामदेव ने पूरे मामले को परिवार के बड़े-बुजुर्गों की डांट से जोड़ते हुए कहा कि जब कोई छोटा गलती करता है तो उसे समझाना और जरूरत पड़ने पर टोकना भी बड़ों का अधिकार है।

रामदेव ने कहा कि जो बात उन्हें अनुचित लगी, उस पर उन्होंने टोका। धीरेंद्र शास्त्री ने उनकी डांट को भी प्यार समझकर स्वीकार किया, यह उनकी महानता है। इसके साथ ही रामदेव ने पूरे मामले को यहीं खत्म करने की बात कही है।



पहले भी कई बार अकेले में समझाया था

स्वामी रामदेव ने कहा कि माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों की जिम्मेदारी होती है कि वे छोटों को गलतियों पर टोकें। उन्होंने दावा किया कि इस विषय पर वह पहले भी कई बार एकांत में समझा चुके थे। जब उन्हें लगा कि बात ज्यादा बढ़ गई है, तब सार्वजनिक रूप से बोलना पड़ा। रामदेव ने इस पूरे Controversy पर दुख जताते हुए लोगों से अपील की कि अब इस मामले को और तूल न दिया जाए।



सनातन धर्म में अंधविश्वास की जगह नहीं

योग गुरु ने कहा कि भगवान का अपमान करना सनातन परंपरा का हिस्सा नहीं है। सनातन धर्म सभी के कल्याण की बात करता है। इसमें ढोंग, आडंबर, पाखंड, चमत्कार और अंधविश्वास की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सनातन का मूल संदेश ज्ञान, भक्ति और कर्म की शुद्धता है। सभी के प्रति समान भाव रखना ही इसकी सीख है। रामदेव ने आदि शंकराचार्य, मध्वाचार्य, रामानंदाचार्य, संत ज्ञानेश्वर, संत तुकाराम, भगवान बुद्ध और भगवान महावीर समेत कई महापुरुषों की शिक्षाओं का भी जिक्र किया।



किसी संत को ट्रोल करना ठीक नहीं

रामदेव ने कहा कि सनातनियों के बीच आपसी फूट नहीं होनी चाहिए। भगवान के दरबार में सभी बराबर हैं। किसी की Trolling करना या निंदा करना सही नहीं है। किसी भी संत, धार्मिक ग्रंथ या भगवान का अपमान नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशियों की लूट और समझदार लोगों के झूठ ने देश को काफी पीछे धकेला है।



चार दिन पहले कर रहे थे हमारी प्रशंसा

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में आते समय पत्रकारों ने उनसे बाबा रामदेव की टिप्पणी को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव ने सीधे तौर पर उनका नाम नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले ही बाबा रामदेव मंच पर आए थे और उनकी खूब प्रशंसा की थी। अब चार दिन बाद उन्होंने ऐसा कहा है तो जरूर कोई बात उनके मन में आई होगी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, वही हमारी स्तुति कर देते हैं, वही निंदा कर देते हैं, अपने हैं।



क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

स्वामी रामदेव की टिप्पणी पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव ने उनका नाम नहीं लिया है। वे हमारे बड़े, वरिष्ठ और अभिभावक हैं। उन्होंने हमेशा हमें स्नेह दिया है। अगर उन्हें कोई बात अनुचित लगी होगी, तो उन्होंने कह दी होगी। हम उनकी टिप्पणी को भी आशीर्वाद मानते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि चार दिन पहले स्वामी रामदेव मंच पर आए थे और उन्होंने हमारी खूब प्रशंसा की थी। चार दिन बाद उन्होंने ऐसा कहा। हमें दोनों बातें सहज स्वीकार हैं। पूज्य स्वामी जी ही स्तुति कर देते हैं, वही निंदा कर देते हैं, अपने हैं।



रामदेव को बताया अपना अभिभावक

इस Controversy के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि वह उनसे बड़े और वरिष्ठ हैं। उन्होंने हमेशा रामदेव को अपने अभिभावक के रूप में देखा है और उनसे स्नेह मिला है। शास्त्री ने कहा कि रामदेव की टिप्पणी को भी वह आशीर्वाद के रूप में स्वीकार करते हैं। वह संतों के खिलाफ कोई प्रतिक्रिया नहीं देते और उनके अनादर की बात सपने में भी नहीं सोच सकते।



हम जोड़ने के लिए हैं, तोड़ने के लिए नहीं

धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू एकता को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से संतों और हिंदुओं के साथ रहे हैं। उनका उद्देश्य हिंदुओं को एकजुट करना है, न कि किसी को अलग करना। उन्होंने अपने बयान के जरिए साफ किया कि वह इस मुद्दे पर किसी तरह का विवाद नहीं बढ़ाना चाहते।



आखिर बाबा रामदेव ने ऐसा क्या कहा था?

सोमवार को जमशेदपुर में बाबा रामदेव ने धार्मिक बयानों को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि भगवान राम और कृष्ण की आपस में तुलना नहीं करनी चाहिए। सनातन धर्म के नाम पर ढोंग-पाखंड करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। रामदेव ने कहा था कि कुछ लोग न वेद पढ़ते हैं, न दर्शन को समझते हैं और न ही उन्हें लोकतंत्र व संविधान की जानकारी है। इसके बावजूद वे हिंदू धर्म को बचाने की बात करते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों पर तंज कसते हुए कहा था, अरे, तुम खुद ही को बचा लो।



धार्मिक बयानों को लेकर छिड़ी बहस

बाबा रामदेव की टिप्पणी और उस पर धीरेंद्र शास्त्री के Reaction के बाद धार्मिक बयानों को लेकर नई Debate शुरू हो गई है। एक तरफ रामदेव धर्म के नाम पर ढोंग-पाखंड से बचने की नसीहत दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ धीरेंद्र शास्त्री उनकी टिप्पणी को भी आशीर्वाद मानकर स्वीकार करने की बात कह रहे हैं।

Tags:
  • Baba Ramdev
  • बाबा रामदेव
  • Dhirendra Shastri
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • Sanatan Dharma
  • बागेश्वर धाम
  • Dhirendra Shastri Ramdev controversy
  • Bageshwar Baba