बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का विवाह आज, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई हस्तियां रहेंगी मौजूद

Raj Singh | Feb 26, 2025, 08:16 IST
shadhi
बागेश्वर धाम में 26 फरवरी को 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह महोत्सव आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगी। इस भव्य आयोजन में 20 लाख लोगों के लिए भंडारा, उपहार, और जल व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई है।

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम (Bagheswar Dham) में 26 फरवरी, 2025 को 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगी। इस भव्य शादी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा देश के कई जाने मानी हस्तियां शामिल होने वाली हैं, जो नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद देंगी।



20 लाख लोगों के लिए भंडारा

महोत्सव के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है, जिसमें 20 लाख लोगों को भोजन परोसा जाएगा। इस आयोजन में 13 तरह के व्यंजन होंगे, जिनमें बूंदी, रायता, जलेबी, मालपुआ, पुलाव और अन्य लोकप्रिय भारतीय पकवान शामिल होंगे। पिछले छह दिनों से 400 लोग इन व्यंजनों को तैयार करने में जुटे हुए हैं।



नवविवाहित जोड़ों को मिलेंगे शानदार उपहार

सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को उपहार में ढाई लाख रुपए मूल्य का घरेलू सामान दिया जाएगा। इसमें डबल बेड, सोफा, आटा चक्की, अलमारी, ड्रेसिंग और अन्य घरेलू आइटम शामिल हैं।



108 आदिवासी और 70 दलित चढ़ेंगे घोड़े

ये भी खबर पढ़ें... बागेश्वर धाम में होगा 251 बेटियों का विवाह, नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगी राष्ट्रपति मुर्मू



कार्यक्रम में पहुंचेंगी कई प्रसिद्ध हस्तियां

इस भव्य समारोह में कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। इसमें राज्यपाल मंगूभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel), मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के अलावा क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Cricketer Virender Sehwag), रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa), अभिनेता पुनीत वशिष्ठ (Actor Puneet Vashisth), गायक सोनू निगम (Singer Sonu Nigam) और पहलवान द ग्रेट खली (Wrestler The Great Khali) शामिल होंगे।



भव्य सजावट और जल व्यवस्था

आयोजन स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सड़क के दोनों ओर सजावट की गई है और 2 हजार एलईडी मोमबत्तियां (LED Lights) लगाई गई हैं। मंदिर परिसर और अन्य प्रमुख भवनों को रोशनी से सजाया गया है। जल व्यवस्था के लिए 5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है और 80 टंकी में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।



ये भी खबर पढ़ें... ऐसे बाबाओं को हम बंदर कहते हैं, धीरेंद्र शास्त्री पर क्यों भड़के सांसद पप्पू यादव ?



कन्याओं का चयन और विवाह की प्रक्रिया

सामूहिक विवाह में शामिल होने वाली कन्याओं का चयन एक व्यापक प्रक्रिया से किया गया। देशभर से एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 60 लोगों की टीम ने 22-24 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चयन प्रक्रिया पूरी की। इन कन्याओं में चार दिव्यांग हैं, जबकि 54 के माता-पिता का निधन हो चुका है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MP
  • बागेश्वर धाम
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग
  • सामूहिक कन्या विवाह समारोह
  • सोनू निगम
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी