बालाघाट लोकसभा से BJP प्रत्याशी भारती पराधी 1 लाख 74 हजार 512 वोट से जीतीं

Shreya Nakade | Jun 04, 2024, 16:40 IST
बालाघाट
मध्‍य प्रदेश की बालाघाट लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार भारती पराधी ने जीत दर्ज कर ली है। 04:30 बजे तक उन्हें 1 लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।

Lok Sabha Election Result 2024 : बालाघाट लोकसभा सीट ( balaghat lok sabha seat ) पर भाजपा प्रत्याशी भारती पराधी ( bharati paradhi ) जीत दर्ज कर ली है। उन्हें 7 लाख 12 हजार 660 वोट मिले हैं। बालाघाट सीट जीतने के साथ बीजेपी ने इस सीट पर 7वीं बार जीत दर्ज कर ली है।



1998 में पहली बार बीजेपी जीती


बालाघाट लोकसभा मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक है। इस लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर कांग्रस ने 4 सीटें- बैहर, परसवाड़ा, बालाघाट और वारासियोनी जीती थी। वहीं भाजपा के पास लांजी, कटंगी, बरघाट और सिवनी 4 विधानसभा सीटें हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव के इतिहास में भाजपा यहां 1998 से जीत दर्ज करती आई है।बालाघाट लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18,73,653 मतदाता हैं। इनमें से 13,76,207 ने वोटिंग की थी। बालाघाट में वोटिंग परसेंट 73.45 प्रतिशत रहा था।



ये खबर भी पढ़िए...



कांग्रेस को अपने गढ़ छिंदवाड़ा में पस्त करने वाले कौन है विवेक बंटी साहू ?



2024 का समीकरण


भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए डॉ. भारती पारथी को चुनावी मैदान में उतारा था। वे बालाघाट नगरपालिका में पार्षद हैं।कांग्रेस पार्टी ने बालाघाट लोकसभा सीट से सम्राट सारस्वत को चुनावी मैदान में उतारा था। वे बालाघाट में कांग्रेस पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।





























साल


जीत


वोट मार्जिन


2024

भारती पराधी (बीजेपी) 1,74,512

2019


ढाल सिंह बिसेन (बीजेपी)


2,42,066


2014


बोध सिंह भगत (बीजेपी)


96,041




thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Balaghat Lok Sabha seat
  • बालाघाट लोकसभा सीट
  • bharati paradhi
  • भारती पराधी