मध्यप्रदेश में 'बाप' विधायक डोडियार का अजीबोगरीब बयान, बोले- चाहे जादू-टोना करना पड़े, लोकसभा चुनाव हर हाल में जीतेंगे

Jitendra Shrivastava | Dec 19, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश में 'बाप' विधायक डोडियार का अजीबोगरीब बयान, बोले- चाहे जादू-टोना करना पड़े, लोकसभा चुनाव हर हाल में जीतेंगे
मध्य प्रदेश में बाप पार्टी के इकलौते और आदिवासी विधायक ने सिवनी में बड़ा अजीबोगरीब बयान दिया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में बाप के इकलौते और आदिवासी विधायक ने सिवनी में अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करेंगे। खासकर रतलाम लोकसभा सीट जीतने के लिए उन्हें अगर जादू-टोना करना पड़ा तो वह भी करेंगे, लेकिन लोकसभा चुनाव हर हाल में जीतेंगे।



डोडियार आदिवासी समाज के कार्यक्रम में आए थे



विधायक कमलेश्वर डोडियार 17 दिसंबर को सिवनी के टेकारांझी गांव में आदिवासी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। डोडियार ने कहा वो मध्य प्रदेश के बाद छत्तीसगढ़, ओड़िशा और तेलंगाना जाकर भी आदिवासी समाज के लोगों की समस्याओं पर बात करेंगे।



रतलाम से आदिवासी विधायक जिताकर लोकसभा भेजेंगे



मध्य प्रदेश में भारत आदिवासी पार्टी के इकलौते विधायक कमलेश्वर डोडियार ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रतलाम लोकसभा में पार्टी को जिताने के लिए तंत्र-मंत्र और जादू मंत्र का सहारा लेना पड़े तो वो लेंगे पर रतलाम से आदिवासी समाज का विधायक जिताकर लोकसभा भेजेंगे। डोडियार रतलाम के सैलाना से जीतकर पहली बार विधायक बने हैं।



पश्चिमी एमपी की तीन सीटें जीतना है



कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि आपकी दुआएं अगर बनी रहीं तो हो सकता है हमारे पश्चिमी मध्य प्रदेश में लोकसभा की तीन सीटें आती हैं, हो सकता है समाज में से निकलकर तीन के तीन दिल्ली जा सकते हैं। मेरे रतलाम लोकसभा से तो हर हाल में, भले मुझे तंत्र-मंत्र जादू मंत्र करना पड़े तो भी करके मैं हर हाल में लोकसभा में दिल्ली भेज दूंगा।



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • Father MLA Dodiyar
  • Dodiyar's strange statement
  • will do magic and will win Lok Sabha elections at any cost
  • बाप विधायक डोडियार
  • डोडियार का अजीबोगरीब बयान
  • जादू-टोना करेंगे लोकसभा चुनाव हर हाल में जीतेंगे