नोनागिर हत्याकांड : परिजनों से मिले जीतू पटवारी, राहुल गांधी से की बात, देखें वीडियो

Dolly patil | May 28, 2024, 17:07 IST
thesootr
सागर जिले के खुरई के बरोदिया नोनागिर गांव में विवाद के दौरान हुई हत्या का मामला उझाल में है। परिजनों से मिलने पहॅुचे जीतू पटवारी ने राहुल गांधी कि परिजनों से से बात कराई है। उन्होने कहा हम आपके परिवार के लिए हर संभव मदद करेंगे।

सागर जिले के खुरई के बरोदिया नोनागिर गांव में विवाद के दौरान हुई हत्या का मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार, 28 मई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी परिजनों से मिलने गांव पहुंचे। जीतू पटवारी ने दोनों परिवार के परिवारों से चर्चा की। इस दौरान जीतू पटवारी ने मृतिका अंजना के भाई से राहुल गांधी की फोन पर बात कराई। राहुल गांधी ने कहा, चिंता मत कीजिए हम आपके साथ हैं हम आपके परिवार के लिए हर संभव मदद करेंगे।



पटवारी ने प्रशासन पर उठाए सवाल


इसके साथ ही जीतू पटवारी ने भी मीडिया से बात करते हुए पूरे मामले में सागर जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं और सीबीआई से मामले की जांच कराने की मांग की है। एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बरोदिया नोनागिर गांव पहुंचे थे जहां वह मृतका अंजना की अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।



राजीनामें के कारण हुई हत्या


बता दे पुराने विवाद में राजीनामा का दवाब डालने के दौरान हुए विवाद में राजेंद्र अहिरवार की हत्या कर दी गई थी, घटना के दूसरे दिन मृतक राजेंद्र की भतीजी अंजना चलती एंबुलेंस से कूद गई थी जिससे उसकी भी मौत हो गई थी, वहीं 1 साल पहले अंजना के भाई की पीट-पीटकर ग्रामीणों ने हत्या कर दी थी।



कल आएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव


इस घटना को लेकर बुधवार को प्रदेश के सीएम डॅा. मोहन यादव बरोदिया नोनागिर गांव आएंगे। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें






Tags:
  • राहुल गांधी
  • दिग्विजय सिंह
  • जीतू पटवारी
  • मोहन यादव
  • नोनागिर