सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान, MP के हिल स्टेशन पचमढ़ी जरूर जाएं, नजारे देख उड़ जाएंगे होश
Aman Vaishnav | Oct 28, 2025, 18:27 IST
1 / 6
प्रकृति का अद्भुत नजाराImage credit : Aman Vaishnav
पचमढ़ी सही मायनों में प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां (pachmarhi hill station) का वातावरण बहती हुई नदियों, मन को मोह लेने वाली घाटियों और चारों ओर फैले हरे-भरे नजारों से भरा है।
2 / 6
सर्दियों में पचमढ़ी का नजाराImage credit : Aman Vaishnav
अगर आप इस ठंड के मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार पचमढ़ी (hill station Pachmarhi) का नजारा देखने जरूर जाएं।
3 / 6
सबसे ऊंचा वॉटर फॉलImage credit : Aman Vaishnav
पचमढ़ी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ शानदार वॉटर फॉल के लिए भी जाना जाता है। यहां का झरना लगभग 2800 फीट से भी ज्यादा ऊंचाई से गिरता है।
4 / 6
पचमढ़ी नाम की कहानीImage credit : Aman Vaishnav
Pachmarhi में पांच प्राचीन गुफाएं मौजूद हैं। लोक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार, इन गुफाओं में महाभारत काल के दौरान पांडवों ने अपने वनवास का कुछ समय बिताया था।
5 / 6
1100 मीटर की ऊंचाईImage credit : Aman Vaishnav
यह बेहद सुंदर और शांत पर्यटन स्थल नर्मदापुरम जिले में स्थित है। (मध्य प्रदेश) यह लगभग 1100 मीटर की शानदार ऊंचाई पर बसा हुआ है। इस ऊंचाई के कारण, यहां का मौसम हमेशा सुहावना रहता है।
6 / 6
हिल स्टेशन पचमढ़ीImage credit : Aman Vaishnav
पचमढ़ी को "सतपुड़ा की रानी" भी कहा जाता है, जो इसकी सुंदरता और महत्व को दर्शाता है। पचमढ़ी मध्यप्रदेश का सबसे खूबसूरत और ऊंचा हिल स्टेशन है।