एमपी में विधानसभा में बेहतर परफॉर्मेंस नहीं रहा टिकट का आधार, सबसे ज्यादा उपस्थिति और सवाल पूछने वाले विधायक नहीं बन पाए प्रत्याशी

BP Shrivastava | Oct 25, 2023, 24:00 IST
एमपी में विधानसभा में बेहतर परफॉर्मेंस नहीं रहा टिकट का आधार, सबसे ज्यादा उपस्थिति और सवाल पूछने वाले विधायक नहीं बन पाए प्रत्याशी
बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारी तय करते समय एक बात पर बार-बार जोर देते हैं कि परफार्मेंस ही टिकट का आधार होगा। लेकिन मध्यप्रदेश में ऐसा नहीं है।

अरुण तिवारी, BHOPAL. बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारी तय करते समय एक बात पर बार-बार जोर देते हैं कि परफार्मेंस ही टिकट का आधार होगा। लेकिन मध्यप्रदेश में ऐसा नहीं है। यहां पर दोनों प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है। परफार्मेंस के मामले में दोनों ने एक ही तरह का काम किया है। जिन विधायकों का विधानसभा में बहुत अच्छा परफॉर्मेंस रहा है वे ही बेटिकट हो गए हैं। जिन विधायकों की टिकट काटी गई है, उनमें वे विधायक भी शामिल हैं जो उपस्थिति के मामले में टॉप 5 में शुमार रहे हैं। वहीं उन विधायकों को भी रिपीट नहीं किया गया जिन्होंने विधानसभा में सैकड़ों सवाल पूछे हैं। आइए आपको दिखाते हैं विधानसभा के परफार्मेंस और टिकट के क्राइटेरिया की पड़ताल करती रिपोर्ट। ये रिपोर्ट देश की प्रतिष्ठित संस्था एडीआर (ADR) ने जारी की है।



परफॉर्मेंस में फिट, फिर भी बेटिकट



एडीआर ने मध्यप्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा में विधायकों के प्रदर्शन पर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें विधायकों की पांच साल की उपस्थिति और उनके पूछे गए सवालों की जानकारी है। हमने इस रिपोर्ट पर टिकट के क्राइटेरिया की पड़ताल की है। बीजेपी ने 32 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं उनमें से 20 विधायक ऐसे हैं जिनका परफॉर्मेंस विधानसभा में अच्छा रहा है। परफार्मेंस का आधार हमने उपस्थिति और उनके सवालों की संख्या को बनाया है। वहीं कांग्रेस के आठ विधायकों का विधानसभा का परफॉर्मेंस बेहतर है फिर भी उनको टिकट से वंचित होना पड़ा। यहां पर एक सवाल उठता है कि क्या विधानसभा में जनता के मुद्दे उठाने से उनके राजनीतिक दल का कोई सरोकार नहीं है ? परफार्मेंस की बात करने वाली बीजेपी-कांग्रेस टिकट देते समय इस बात का ध्यान क्यों नहीं रखतीं।



बीजेपी : विधानसभा में बेहतर परफॉर्मेंस फिर भी बेटिकट




विधानसभा
विधायक
उपस्थिति प्रतिशत में
सवाल पूछे
विजयपुर
सीताराम
96
31
भांडेर
रक्षा संतराम सरौनिया
58
57
चंदला
राजेश कुमार प्रजापति
95
265
हटा
पुरुषोत्तम लाल तंतुवाय
95
132
त्यौथर
श्यामलाल द्विवेदी
97
49
मनगवां
पंचूलाल प्रजापति
81
41
सिंगरौली
रामलल्लु वैश्य
94
93
देवसर
सुभाष रामचरित्र
90
78
सिहोरा
नंदनी मरावी
90
83
बासौदा
लीला संजय जैन
87
80
शमशाबाद
राजश्री रुद्रप्रताप सिंह
95
42
आष्टा
रघुनाथ सिंह मालवीय
96
24
नरसिंहगढ़
राज्यवर्धन सिंह
91
352
सारंगपुर
कुंवरजी कोठार
97
287
खंडवा
देवेंद्र वर्मा
35
134
पंधाना
राम दांगोरे
33
100
गरोठ
देवीलाल धाकड़
92
38
नरसिंहपुरजालम सिंह पटेल
89
335
सीधीकेदारनाथ शुक्ला
92
51
मैहरनारायण त्रिपाठी
28
184


कांग्रेस : विधानसभा में बेहतर परफॉर्मेंस फिर भी बेटिकट




विधानसभा

विधायक

उपस्थिति प्रतिशत में

सवाल पूछे

मुरैना

राकेश मावई

59

245

गोहद

मेवाराम जाटव

57

207

भोपाल उत्तर

आरिफ अकील

51

273

ब्यावरा

रामचंद्र दांगी

कम उपस्थिति

189

सेंधवा

ग्यारसीलाल रावत

84

181

गुन्नौर

शिवदयाल बागरी

87

52

घोड़ाडोंगरी

ब्रह्मा भलावी

78

221

कटंगी

टामलाल सहारे

72

01



Tags:
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • ADR report
  • performance of MLAs in Madhya Pradesh Assembly
  • performance did not become basis in making candidates
  • BJP-Congress Party
  • एडीआर की रिपोर्ट
  • मप्र विधानसभा में विधायकों का परफॉर्मेंस
  • प्रत्याशी बनाने में परफॉर्मेंस नहीं बना आधार
  • बीजेपी-कांग्रेस पार्टी