कार में बन रही थी रील तभी सामने से टकरा गई बाइक, 3 की मौत
समझें क्या है पूरा मामला...
- बैतूल में टवेरा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
- हादसे के समय कार में बैठा एक युवक इंस्टाग्राम रील बना रहा था।
- इस दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में कुल तीन लोगों की मौत हो गई।
- मृतकों की पहचान कपिल बारस्कर, खुशी पंडाग्रे और आंचल सेन के रूप में हुई है।
- जांच में बाइक के गलत दिशा से आने की आशंका जताई जा रही है।
मध्यप्रदेश के बैतूल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चिचोली मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है।
जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय टवेरा गाड़ी में बैठा एक युवक इंस्टाग्राम रील बना रहा था। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक टवेरा से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा गाड़ी के अंदर घुस गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हिट एंड रन के मामलों में एमपी देश में नंबर एक, हर दिन हो रहे 34 से ज्यादा हादसे
सहेली को लेने गए थे मौसी और भांजे
यह पूरी घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की है, जो टाहली जोड़ के पास हुई। खारीढाना की रहने वाली आंचल सेन इंदौर में एक प्राइवेट नौकरी करती थीं।
आंचल इंदौर से लौटकर फोरलेन पर टाहली जोड़ पर उतरी थीं। उन्हें घर ले जाने के लिए उनकी सहेली खुशी पंडाग्रे और खुशी का भांजा कपिल बारस्कर बाइक से वहां पहुंचे थे।
तीनों एक ही बाइक पर बैठकर अपने गांव वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
मध्यप्रदेश न्यूज: हर घंटे हो रहे 12 एक्सीडेंट, शिकार होने वाले युवा सबसे ज्यादा
हादसे में तीन लोगों की गई जान
इस एक्सीडेंट में 17 साल के कपिल बारस्कर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खुशी पंडाग्रे और आंचल सेन हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हादसे की मुख्य जानकारियां
| विवरण | जानकारी |
| घटना का समय | मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे |
| घटना की जगह | टाहली जोड़, चिचोली मार्ग, बैतूल |
| वाहनों की टक्कर | टवेरा कार और बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत |
| मृतकों के नाम | कपिल बारस्कर (17), खुशी पंडाग्रे (22), आंचल सेन (23) |
| रिश्ता | खुशी और कपिल आपस में मौसी-भांजा थे, आंचल खुशी की सहेली थी |
गलत दिशा से बाइक आने की आशंका
हादसे का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिख रहा है कि टवेरा में सवार युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा होता है। कुछ ही सेकेंड में सामने से बाइक आ जाती है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि टवेरा गाड़ी अपनी सही लेन में चल रही थी, जबकि बाइक के गलत दिशा से आने की आशंका है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: हर दिन लापता हो रही नाबालिग बच्चियां, बहकावे में घर छोड़ रहीं मासूम
पूर्व मंत्री दीपक जोशी का दावा, पूर्व पत्नियां फोटो वायरल करने की दे रहीं धमकी