Snake Bite : सांप ने युवक को काटा, पढ़िए कैसे हुई दोनों की मौत

Ravi Singh | Jun 16, 2024, 18:25 IST
Betul
बैतूल के एक गांव में शख्स को काटने के बाद सांप की मौत हो गई। सांप और शख्स दोनों ही बिस्तर पर पड़े हुए मिले हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

snake white : मध्यप्रदेश के बैतूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अभी तक लोगों ने सांप के काटने से इंसान की मौत की खबर सुनी थी, लेकिन बैतूल के एक गांव में शख्स को काटने के बाद सांप की मौत हो गई। सांप और शख्स दोनों ही बिस्तर पर पड़े हुए मिले हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।



सांप और शख्स बिस्तर पर मिले


बैतूल जिले के बाजपुर गांव में मंगलू नाम का एक युवक शनिवार 15 जून को मेहमानी में एक घर में आया था। रात में गर्मी ज्यादा होने के कारण मंगलू घर के आंगन में ही सो गया, लेकिन जब सुबह घर के लोगों ने उसे उठाया तो वो उठा ही नहीं। लोगों ने मंगलू का कंबल हटाकर देखा तो मंगलू के पास ही एक करीब 3 फीट का जहरीला सांप पड़ा हुआ था और मंगलू की भी सांसें बंद थीं।




https://www.youtube.com/watch?v=TeySkER-APc



मंगलू को काटने के बाद सांप की मौत


आशंका जताई जा रही है कि सांप ने सोते वक्त मंगलू को काट लिया होगा, जिससे मंगलू की मौत हो गई। लेकिन मंगलू को काटने के बाद सांप की मौत कैसे हुई इसे लेकर हर कोई हैरान है। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मंगलू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगा रही है।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



ravi kushwah


Tags:
  • बैतूल
  • snake white
  • शख्स को काटने के बाद सांप की मौत