एमपी में कब और कहां से होगी भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत, जानें इसके बेनिफिट्स

Kaushiki | Jun 19, 2026, 15:31 IST
Bharat Taxi Service
मध्य प्रदेश में जल्द ही सहकारिता पर आधारित भारत टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। यह सर्विस ओला और उबर जैसी निजी कंपनियों को सीधी टक्कर देगी। इसकी शुरुआत सबसे पहले भोपाल और इंदौर शहरों से की जाएगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मध्य प्रदेश में एक महीने के अंदर नई टैक्सी सर्विस शुरू होगी।
  • इसका नाम भारत टैक्सी सेवा रखा गया है।
  • पब्लिक ट्रांसपोर्टपूरी तरह को-ऑपरेटिव मॉडल पर काम करेगी।
  • इसमें ड्राइवर्स से कोई भारी कमीशन नहीं लिया जाएगा।
  • सबसे पहले भोपाल और इंदौर में इसकी शुरुआत होगी।

एमपी में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

Bharat Taxi Service: मध्य प्रदेश में जल्द ही सहकारिता पर आधारित Bharat Taxi Service शुरू होने जा रही है। यह नई सर्विस मार्केट में पहले से मौजूद Ola और Uber जैसी निजी कंपनियों की मनमानी को सीधी टक्कर देगी। रिपोर्ट के मुताबिक, एक महीने में ये सेवा शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, एक महीने में ये सेवा शुरू हो जाएगी। इस सर्विस का नाम भारत टैक्सी सेवा तय किया गया है।



सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने इस नई योजना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विभाग इसे लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सबसे पहले भोपाल और इंदौर शहर से इसका श्रीगणेश किया जाएगा। इसके बाद राज्य के अन्य बड़े शहरों में नेटवर्क बनेगा।



Bharat Taxi Service


ओला-उबर सेवा को कैसे देगी टक्कर

आजकल लोग शहरों में आने-जाने के लिए प्राइवेट कैब बुक करते हैं। लेकिन अक्सर कंपनियों का किराया बहुत ज्यादा होता है। खासकर पीक ऑवर्स में कंपनियां मनमाना किराया वसूल करती हैं। लोगों को मजबूरी में ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं।



भारत टैक्सी सेवा इन सभी निजी कंपनियों का एक बेहतरीन विकल्प बनेगी। यह सीधे तौर पर ओला-उबर को कड़ी टक्कर देने वाली है। इस नई सर्विस के आने से कैब मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ेगा। इसका सीधा फायदा आम जनता और स्थानीय पैसेंजर्स को मिलेगा।



भारत टैक्सी सेवा में क्या बेनिफिट्स मिलेंगे

भारत टैक्सी सेवा में यात्रियों से कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं लिया जाएगा। यात्रा का किराया पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट और सर्टेन होगा। अक्सर देखा जाता है कि बारिश या दफ्तर के समय किराया बढ़ जाता है। लेकिन इस सर्विस में पीक ऑवर्स में भी किराया नहीं बढ़ेगा।



इस सर्विस में हर तरह के वाहनों की बुकिंग की सुविधा मिलेगी। यात्री बाइक, ऑटो और चार पहिया गाड़ियां बुक कर सकेंगे। यह को-ऑपरेटिव सिस्टम पर आधारित है जिससे आम जनता के पैसे बचेंगे। सफर सुरक्षित, आसान और बजट के अंदर रहने वाला है।



महिला सुरक्षा के लिए क्या खास है

आज के समय में सफर के दौरान महिला सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। सरकार ने इस सर्विस में इसका विशेष ध्यान रखा है। महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए एक विशेष योजना बनाई गई है। इसके तहत महिला ड्राइवर्स को इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।



महिला यात्रियों के लिए सारथी दीदी और बाइक दीदी जैसी सेवाएं मिलेंगी। इन गाड़ियों को पूरी तरह महिला ड्राइवर्स ही ऑपरेट करेंगी। इस कदम से महिलाओं को सफर में सुरक्षा का अहसास होगा। साथ ही महिला ड्राइवर्स को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।



ड्राइवर्स के लिए को-ऑपरेटिव मॉडल

प्राइवेट कंपनियों के ड्राइवर्स भारी कमीशन से हमेशा परेशान रहते हैं। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा कंपनियां रख लेती हैं। भारत टैक्सी सेवा पूरी तरह से को-ऑपरेटिव मॉडल पर काम करेगी। इसमें कोई मिडलमैन या कमीशन सिस्टम नहीं होगा।



कमीशन सिस्टम न होने से ड्राइवर को उसकी कमाई का पूरा हिस्सा मिलेगा। इससे ड्राइवर्स की रोज की आमदनी में बड़ा सुधार होगा। इसके साथ ही ड्राइवर्स पर किसी भी प्रकार की पाबंदी नहीं होगी। वे इस सेवा के साथ अन्य कंपनियों से भी जुड़ सकते हैं।



ड्राइवर्स को मिलने वाली सुरक्षा के नियम

ये योजना सहकार से समृद्धि योजना के विजन के तहत शुरू हो रही है। भारत टैक्सी से जुड़ने वाले सारथियों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिलेगी। दुर्घटना होने पर उन्हें दुर्घटना बीमा का लाभ भी दिया जाएगा। इसके अलावा ड्राइवर्स को रिटायरमेंट सेविंग्स योजना का लाभ भी मिलेगा। उनके लिए एक समर्पित ड्राइवर सपोर्ट सिस्टम बनाई जाएगी। यह सभी सुविधाएं ड्राइवर्स को एक मजबूत सोशल सिक्योरिटी प्रोवाइड करेंगी। इससे उनका और उनके परिवार का फ्यूचर सिक्योर हो सकेगा।



FAQ

  1. भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत सबसे पहले किन शहरों में होगी?
    रिपोर्ट के मुताबिक, भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत सबसे पहले मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर शहरों से की जाएगी। इसके बाद इसका नेटवर्क राज्य के अन्य बड़े शहरों में भी फैलाया जाएगा।
  2. को-ऑपरेटिव मॉडल से ड्राइवर्स को क्या फायदा होगा?
    इस टैक्सी सेवा में कोई भी मिडलमैन या कमीशन सिस्टम नहीं है। इससे ड्राइवर्स को उनकी मेहनत की कमाई का पूरा हिस्सा सीधे रिसीव होगा और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।
  3. क्या भारत टैक्सी सेवा में पीक ऑवर्स के दौरान किराया बढ़ेगा?
    नहीं, भारत टैक्सी सेवा में किराया पूरी तरह पारदर्शी और निश्चित तय किया गया है। इसमें व्यस्त समय या पीक ऑवर्स के दौरान भी किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...



शहडोल का शातिर चोर, 108 एम्बुलेंस को बनाया फ्री टैक्सी, ऐसे खुला मुन्नाभाई का राज



पीयूष गोयल ने लॉन्च किया भारत टैक्सी ऐप : ड्राइवरों को मिलेगा 100% मुनाफा, कोई कमीशन नहीं!



भारत टैक्सी ऐप से मिलेगी मेट्रो टिकट बुक करने की सुविधा, किराया भी कम



देश का पहला बैरियर फ्री फ्लो टोल शुरू, अब बिना रुके कटेगा टोल टैक्स



Tags:
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट
  • ओला
  • विश्वास सारंग
  • उबर
  • भारत टैक्सी