भारतीय किसान संघ का प्रशासन को अल्टीमेटम, 48 घंटे में धान खरीदी व्यवस्था सुधारने की दी चेतावनी

Vikram Jain | Dec 28, 2023, 24:00 IST
भारतीय किसान संघ का प्रशासन को अल्टीमेटम, 48 घंटे में धान खरीदी व्यवस्था सुधारने की दी चेतावनी
जबलपुर में भारतीय किसान संघ ने 48 घंटे में धान खरीदी की व्यवस्थाएं सुधारने और आंदोलन की चेवावनी दी है।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. जबलपुर में हुए धान खरीदी के फर्जीवाड़े के मामले में अब भारतीय किसान संघ की भी एंट्री हो गई है। भारतीय किसान संघ ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर 48 घंटे में धान खरीदी की व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गई तो सरकार का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा, पहले चरण में सभी तहसीलों का घेराव कर भारतीय किसान संघ से जुड़े पदाधिकारी अपनी ताकत दिखाएंगे। भारतीय किसान संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने मझौली तहसील का घेराव कर किसानों के साथ हो रही खुली लूट पर अपनी नाराजगी जाहिर की।



किसान संघ का गांव-गांव संपर्क अभियान



धान खरीदी घोटाले को लेकर किसानों को जागरूक करने और इसकी सिलसिलेवार जानकारी देने के लिए भारतीय किसान संघ ने जबलपुर जिले की सभी तहसीलों में गांव-गांव संपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख और किसान नेता राघवेंद्र सिंह पटेल ने कहा है कि प्रशासन की नाकामी के चलते ही जबलपुर में अधिकारियों की नाक के नीचे बड़े पैमाने पर धान खरीदी में भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कहा है कि किसानों के साथ होने वाली नाइंसाफी को लेकर संघ के द्वारा सिलसिलेवार आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई है।



राजधानी तक धान खरीदी घोटाले की गूंज



जबलपुर में हुए धान खरीदी घोटाले की गूंज अब राजधानी भोपाल तक सुनाई देने लगी है, यही वजह है कि लगातार इस मामले में बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है तो वहीं दूसरे किसान संगठनों ने भी आवाज उठाना शुरू कर दिया है। मझौली तहसील के घेराव के दौरान किसानों ने अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई, स्थानीय किसान वीरेंद्र पटेल ने अधिकारियों के सामने तहसील कार्यालय में चल रहे दलाली राज का खुलासा किया तो वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि अधिकारियो की लापरवाही के चलते हैं किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है कल के दिन यदि उनके किसानों के सामने खुदकुशी की नौबत आती है तो बाद में अधिकारी इस तरह के मामलों की भी लीपापोती में जुट जाते हैं।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • Bharatiya Kisan Union Jabalpur
  • Paddy purchase corruption in Jabalpur
  • farmers warn administration
  • भारतीय किसान संघ जबलपुर
  • जबलपुर में धान खरीदी भ्रष्टाचार
  • प्रशासन को किसानों की चेतावनी