भोजशाला पर आज सुप्रीम सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की परिसर के पास ही नमाज की मांग
समझें क्या है पूरा मामला...
- धार की भोजशाला के पास जुमे की नमाज को लेकर विवाद चल रहा है।
- मुस्लिम पक्ष ने विवादित परिसर के पास ही नमाज की मांग की थी
- सुप्रीम कोर्ट ने पहले प्रशासन को पास में जगह देने का निर्देश दिया था।
- प्रशासन ने चालीस पीर दरगाह को जगह बताई, पर मुस्लिम पक्ष राजी नहीं हुआ।
- अब आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर फिर सुनवाई होगी।
दरअसल धार जिले की भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर से जुड़ा विवाद लंबे समय से चल रहा है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इसे मंदिर घोषित किया था। इस फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मामले में अभी अंतिम फैसला नहीं आया है।
बुधवार को हुई थी सुनवाई
बता दें कि भोजशाला परिसरके पास जुमे की नमाज की व्यवस्था को लेकर मुस्लिम समाज की याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी।
सुनवाई के दौरान नमाज की जगह को लेकर चर्चा हुई, लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका। अब इस मामले में आद गुरुवार को फिर सुनवाई होगी।
परिसर के पास नमाज पढ़ने की अनुमति
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने मुस्लिम पक्ष को नमाज के लिए भोजशाला से करीब 900 मीटर दूर चालीस पीर पर जगह दी है। इसके अलावा दो और वैकल्पिक जगहें भी तय की गई हैं। हालांकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि उन्हें विवादित परिसर के पास ही नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाए।
कल फिर जुमे की नमाज
अब सभी की नजरें आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं। क्योंकि शुक्रवार को जुमे की नमाज है, ऐसे में यह देखना अहम होगा कि कोर्ट क्या निर्देश देता है और प्रशासन नमाज की व्यवस्था को लेकर क्या फैसला लेता है।
ये खबरें भी पढ़िए।
40 पीर के बाद नई जगह पर भी मुस्लिम पक्ष की आपत्ति, भोजशाला नमाज मामला फिर अटका
धार भोजशाला परिसर के पास नमाज के लिए दो जगह चिन्हित, 29 जुलाई को केस लिस्ट
भोजशाला के पास आज भी नमाज नहीं, जगह पर उलझन, सुप्रीम कोर्ट में केस लिस्ट नहीं
भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार, नमाज के लिए पास में जगह देने के लिए मनाएंगे