प्रशासनिक फेरबदल : 5 तहसीलदार और 5 नायब तहसीलदारों की नई पोस्टिंग
Jitendra Shrivastava | Published:
5 tehsildars 5 naib tehsildars posting Photograph: (thesootr)
5 tehsildars 5 naib tehsildars posting
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रशासनिक संरचना में सुधार के उद्देश्य से गुरुवार रात 5 तहसीलदारों और 5 नायब तहसीलदारों के तबादले का आदेश जारी किया। कोलार तहसील में अब दो तहसीलदार पदस्थ किए गए हैं...
भोपाल में प्रशासनिक बदलाव की प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने गुरुवार रात 5 तहसीलदार और 5 नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया। इस बदलाव में कोलार तहसील पर विशेष ध्यान दिया गया है, जहां अब दो तहसीलदारों की तैनाती की गई है। साथ ही, अन्य तहसीलों में भी अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं।
देखें लिस्ट...
तहसीलदारों के तबादले...
चंद्रकुमार ताम्रकर: टीटी नगर से कोलार तहसील।
अशोक सिंह: गोविंदपुरा से कोलार तहसील।
सुनील वर्मा: बैरागढ़ से शहर वृत्त।
अशोक सिंह: गोविंदपुरा से बैरागढ़।
कुनाल रावत: कोलार से टीटी नगर वृत्त।
नायब तहसीलदारों के तबादले...
प्रेमप्रकाश गोस्वामी: कोलार से बैरसिया।
रामजी तिवारी: गोविंदपुरा से कोलार।
संतोष दुबे: शहर से हुजूर।
राजेश गौतम: बैरागढ़ से गोविंदपुरा।
तरुण श्रीवास्तव: टीटी नगर वृत्त। यह उनकी पहली पोस्टिंग है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक