भोपाल में बीजेपी पार्षद की महिलाओं ने जमकर की पिटाई, देखें वीडियो

Ravi Singh | Sept 29, 2024, 23:57 IST
Arvind Verma
भोपाल के वार्ड 48 के बीजेपी पार्षद अरविंद वर्मा की महिलाओं ने जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं का आरोप है कि पार्षद उनसे छेड़छाड़ करता था। इससे तंग आकर महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और थप्पड़ जड़ दिए। जिसके बाद पार्षद ने थाने में महिलाओं के साथ मारपीट की।

मध्य प्रदेश की महिलाओं ने साबित कर दिया है कि अब वो अन्याय बर्दाश्त नहीं करतीं, बल्कि उसका जवाब देती हैं। इसका ताजा उदाहरण राजधानी भोपाल से आया है, जहां उन्होंने मिलकर छेड़छाड़ के आरोप में एक शख्स की पिटाई कर दी। वह कोई और नहीं बल्कि, बीजेपी पार्षद है। बताया जा रहा है कि वह महिलाओं को परेशान कर रहा था। इसी से तंग आकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



मामला थाने तक पहुंचा, इसके बाद भी बेशर्म नेता ने पुलिसकर्मियों के सामने ही महिलाओं से गाली दी और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पूरा मामला कैंपियन स्कूल हॉकर्स कॉर्नर का है।





पार्षद को मारे थप्पड़

आरोप है कि पारस मीणा के परिवार को वार्ड 48 के भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा परेशान कर रहे थे। वह महिलाओं से भी छेड़छाड़ कर रहे थे। इससे तंग आकर महिलाओं ने आज उन्हें पकड़ लिया और थप्पड़ों से पीट दिया। वहीं पार्षद के साथी पर स्टूल से मारा। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



थाने में की मारपीट

दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पार्षद की गुंडागर्दी देखने को मिली। उसने थाने के अंदर महिला के साथ मारपीट की और उसके समर्थकों ने लोगों से गाली-गलौज की। इस वीडियो के बाद पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या खाकी वर्दी की ताकत इतनी कम हो गई है कि उनके सामने महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • पार्षद अरविंद वर्मा
  • Arvind Verma
  • बीजेपी पार्षद की पिटाई