भोपाल के हलालपुरा में पटाखा दुकान में लगी आग, 70 फीट ऊंची उठी लपटें

Sanjay Sharma | Jun 12, 2026, 10:07 IST
हलालपुरा में पटाखा दुकान में लगी आग
शुक्रवार 12 जून की सुबह 3:30 बजे भोपाल बैरागढ़ रोड हलालपुरा में पटाखा दुकान में आग लग गई। आग की लपटें 70 फीट तक उठीं। साथ ही दुकान में लगातार धमाके होते रहे। दुकान के पास में ही पेट्रोल पंप है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • 12 जून सुबह 3:30 बजे हलालपुरा पटाखा दुकान में आग लगी।
  • 70 फीट ऊंची लपटें, पटाखों से लगातार धमाके होते रहे।
  • 3 घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
  • दुकान पेट्रोल पंप के पास, बड़ा हादसा टल गया।
  • लाखों का पटाखा जल गया, आग लगने की वजह अज्ञात बताई जा रही है।
6a2b70f1e7b02-firecracker-blasts-near-petrol-pump-massive-midnight-fire-in-bhopal-filled-area-with-s


रात के अंधेरे में दहला हलालपुरा

12 जून को तड़के करीब 3:30 बजे बैरागढ़ रोड पर सुंदर वन गार्डन के ठीक सामने स्थित सोनी पटाखा दुकान में आग लग गई। दुकान मुख्य सड़क किनारे है और आसपास गाड़ियां खड़ी रहती हैं।



आग लगते ही पटाखों में धमाके शुरू हो गए। लपटें 70 फीट ऊपर तक उठ रही थीं।



a59e8a56-ad3


3 घंटे बाद मिली राहत

सूचना मिलते ही फतेहगढ़, बैरागढ़, गांधीनगर समेत कई फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर शाहनाबाज अहमद के अनुसार करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 7 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।



बिजली कंपनी ने इलाके की लाइट बंद कर दी थी। पुलिस ने एक तरफ की सड़क से ट्रैफिक बंद कराया क्योंकि पटाखे उड़कर सड़क पर आ रहे थे।



पेट्रोल पंप के पास बड़ा खतरा टला

जिस दुकान में आग लगी वह हलालपुरा के बड़े पटाखा मार्केट से कुछ ही दूरी पर है। इसके पास पेट्रोल पंप भी स्थित है। दुकान में लाखों रुपए का कई किलो पटाखा भरा था जो पूरी तरह जल गया।



आग यदि दिन में लगती या पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि घटना रात में हुई जब ट्रैफिक नहीं था।



आग लगने की वजह साफ नहीं

फायर विभाग के मुताबिक आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट या लापरवाही से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।



दुकान सड़क से सटकर होने की वजह से रेस्क्यू में भी दिक्कत आई। पटाखे उड़कर बाहर आ रहे थे जिससे दमकल कर्मियों को खतरा बना रहा।



भोपाल में बीते 1 साल में हुए अग्निकांड

टिंबर मार्केट में सुलगी आग (मई 2026)

पात्रा पुल स्थित टिंबर मार्केट में डेढ़ महीने के अंदर 2 बार भीषण आग लगी। सबसे बड़ी आग तड़के पौने 3 बजे लगी जिसमें फर्नीचर दुकानें और आरा मशीनें जल गईं।



22 दमकलें और 5 घंटे की मशक्कत के बाद काबू। 4 लोग घायल, रेलवे ट्रैक पास होने से हाई अलर्ट के हालात बन गए थे।



02_05_2026-massive_fire_at_bhopal_(1)-244745


आदमपुर कचरा खंती आग ( मई 2026)



भोपाल में आदमपुर कचरा खंती:आदमपुर छावनी कचरा खंती में 46 दिन के अंदर दूसरी बार आग लगी थी। 10 किमी तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। इस घटना से 8-10 गांवों के लगभग सात हजार लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई थी।



a774f1a7-b12


GTS फैब्रिक रिसाइकलिंग प्लांट आग (26 अप्रैल 2026)



हाल ही में भोपाल के बंद पड़े GTS प्लांट में भी आग लगी थी। इसमें 150 टन कपड़े जलकर खाक हो गए थे। । प्लांट पूरी तरह खाक हो गया था। इस घटना में शॉर्ट सर्किट या लापरवाही का अंदेशा जताया गया था।



07_06_2026-bhopal_fire_202667_123811_m-738155


रेस्टोरेंट में धधकी आग (7 जून 2026)

हाल ही में लालघाटी के 3 मंजिला कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में Bhoj Inn बार-रेस्टोरेंट में सुबह 7 बजे आग लगी थी। इस घटना का मोटा काला धुआं कई किमी दूर दिखाई दे रहा था।



हर अग्नि दुर्घटना में कॉमन पैटर्न

शॉर्ट सर्किट, लापरवाही और ज्वलनशील सामान की स्टोरेज ज्यादातर आग की वजह बनी। टिंबर मार्केट और आदमपुर खंती बार-बार आग की चपेट में आ रहे हैं।



FAQ

  1. भोपाल में पटाखा दुकान में आग कब लगी?
    12 जून 2026 को तड़के करीब 3:30 बजे भोपाल के बैरागढ़ रोड स्थित हलालपुरा में सुंदर वन गार्डन के सामने सोनी पटाखा दुकान में आग लगी थी। आग पर काबू पाने में 3 घंटे लगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज: दुकान में लगी भीषण आग, भोपाल के बैरागढ़ रोड पर पटाखा दुकान में लगी आग



शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, तीन मासूम की जिंदा जलने से मौत



एमपी न्यूज: रतलाम में त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, बाल-बाल बचे 68 यात्री



दिल्ली में बड़ा हादसा, लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग, अब तक 21 लोगों की मौत



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल में आदमपुर कचरा खंती
  • पेट्रोल पंप
  • दुकान में लगी भीषण आग
  • पटाखा