भोपाल गोमांस मामला: 26.5 टन बरामदगी के बाद सड़कों पर आक्रोश, मुंडन कर जताया विरोध

Sanjay Dhiman | Feb 01, 2026, 19:49 IST
Photograph: (the sootr)
भोपाल में 26.5 टन गोमांस मिलने के बाद हिंदू संगठनों ने सामूहिक मुंडन कराकर विरोध जताया। दोषियों और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

NEWS IN SHORT

  • भोपाल में 26.5 टन गोमांस बरामद होने के बाद जनआक्रोश बढ़ा।
  • रविवार को शीतलदास की बगिया में सामूहिक मुंडन कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
  • प्रदर्शनकारियों ने कहा, "केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई, बड़े जिम्मेदार बचे हुए हैं।"
  • जय मां भवानी हिंदू संगठन ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी, आंदोलन तेज करने की बात कही।
  • भानु हिंदू ने कहा, "प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक मामला पहुंचाने की तैयारी है।"

NEWS IN DETAIL

भोपाल में 26.5 टन गोमांस मिलने के मामले को लेकर जनआक्रोश लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को शीतलदास की बगिया में आयोजित धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम के दौरान विरोध ने नया रूप ले लिया। बड़ी संख्या में युवकों ने सामूहिक मुंडन कराकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब तक कार्रवाई सिर्फ दिखावे तक सीमित है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित हैं।



यह खबरें भी पढ़ें..



MP में 50 हजार कर्मचारियों के केस पेंडिंग, HC ने कहा, विभाग खुद सुलझाएं विवाद



राम ने मारा रावण को तीर, SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज



धार्मिक कार्यक्रम बना विरोध का मंच

रविवार को शीतलदास की बगिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माहौल अचानक आक्रोशपूर्ण हो गया। करीब 30 से अधिक युवकों ने सामूहिक मुंडन कराया आयोजकों ने इसे गोमाता की आत्मा की शांति और न्याय की मांग बताया। कार्यक्रम स्थल पर दोषियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह सिर्फ धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि न्याय और जवाबदेही का सवाल है।



“केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई, बड़े जिम्मेदार बचे”

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सिर्फ सीमित कार्रवाई की। उनका कहना है कि-जिन सरकारी और नगर निगम कर्मचारियों की भूमिका सामने आई उनके खिलाफ अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया इससे आम लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।



जय मां भवानी हिंदू संगठन का अल्टीमेटम

जय मां भवानी हिंदू संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा-संगठन असलम और शोएब के साथ-साथ सभी संलिप्त सरकारी व भोपाल नगर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करता है। यह सिर्फ गोमांस का मामला नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और संरक्षण का उदाहरण है। भानु हिंदू ने साफ कहा कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।



प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक बात पहुंचाने की चेतावनी

भानु हिंदू ने कहा कि-जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक इस मामले को पहुंचाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे उनका कहना था कि जब तक शीर्ष स्तर पर ध्यान नहीं जाएगा, तब तक न्याय मिलना मुश्किल है।



यह खबरें भी पढ़ें..



एमपी हाईकोर्ट में जजों की भारी कमी, हर पांचवां पद खाली!



फरवरी में एमपी के कौनसे मंत्री कहां और कब मिलेंगे? पूरा शेड्यूल आया सामने



पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल

इस पूरे प्रकरण में संगठन ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। घटना को काफी समय बीत चुका है फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते कार्यक्रम के दौरान विरोध, मुंडन और नारेबाजी का सिलसिला चलता रहा। 17 दिसंबर 2025 को पुलिस मुख्यालय परिसर के पास गोमांस से भरा कंटेनर पकड़ा गया।



Tags:
  • भोपाल नगर निगम
  • भोपाल
  • प्रधानमंत्री
  • पुलिस मुख्यालय राजस्थान
  • गोमांस
  • सामूहिक मुंडन