फेक निकली भोपाल कोर्ट और यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी

Sanjay Dhiman | Mar 18, 2026, 17:32 IST
Photograph: (the sootr)
भोपाल में डिस्ट्रिस्ट कोर्ट, यूनिवर्सिटी और अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जांच के बाद में यह फेक निकली। पुलिस ने पूरी जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला।

BHOPAL. राजधानी भोपाल की 5 यूनिवर्सिटी के साथ जिला न्यायालय और सरकारी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकियां फर्जी पाईं गई है। यह धमकियां ईमेल से दी गईं थी। सूचना मिलते ही पुलिस की बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड टीमों ने सभी स्थानों की बारिकी से जांच की। जांच में यह सभी धमकियां फर्जी निकली है। पुलिस जांच के बाद इन स्थानों पर काम करने वाले लोगों के साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।



बता दें कि भोपाल के जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल और एलएन मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने मेल के जरिए यह सूचना दी कि कॉलेज परिसर में करीब 21 बम रखे हुए हैं। इसके अलावा, जिला कोर्ट, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अरेरा हिल्स स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय को भी उड़ा देने की धमकी दी गई। मेल में यह भी लिखा गया था कि इस्लामी समय अनुसार जौहर की नमाज के बाद (दोपहर 1:30 बजे) इन सभी स्थानों पर सीरियल ब्लास्ट होंगे।



ईमेल जिसमें धमकी दी गई..

6a492266-322


धमकी मिलने के बाद पुलिस की तत्परता

जैसे ही मेल प्राप्त हुआ, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं। पुलिस ने बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पूरी यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थानों के परिसर की बारीकी से तलाशी ली। स्टाफ को बाहर निकालकर सर्चिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। धमकी देने वाले ने कॉलेज परिसर में बम रखे होने का दावा किया था, लेकिन पुलिस ने अपनी सर्चिंग में कोई खतरनाक सामग्री नहीं पाई।



अन्य संस्थानों में भी धमकी

मेल भेजने वाले ने सिर्फ यूनिवर्सिटी को ही नहीं, बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और भोपाल जिला कोर्ट को भी धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने इन संस्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कोर्ट परिसर में भी डॉग स्क्वॉड की टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड ने तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। पुलिस द्वारा जांच जारी है, लेकिन मेल भेजने वाले का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।



पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब भोपाल में ऐसी धमकियां मिली हैं। इससे पहले पीपुल्स यूनिवर्सिटी, नापतौल कार्यालय और एम्स अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। इन सभी मामलों में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, और धमकी देने वालों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।



पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा इंतजाम

भोपाल पुलिस ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है और सुरक्षा को बढ़ाया है। एबीवी हिंदी विश्वविद्यालय ने भी अपनी ओर से कदम उठाते हुए परिसर को खाली करवा दिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और इस बात को सुनिश्चित किया कि किसी भी प्रकार का खतरा न हो।



यह खबरें भी पढ़ें...



तमिलनाडु के डिप्टी सीएम स्टालिन के खिलाफ इंदौर संभागायुक्त, श्रमायुक्त में साइनाइड बम फटने की धमकी



भोपाल के हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी



फरार हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी के घर के पीछे मिला ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बम का खोल



MP की 22.77 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी : महिला सशक्तिकरण में मध्य प्रदेश ने गाड़ा झंडा



Tags:
  • भोपाल पुलिस
  • राजधानी भोपाल
  • जिला न्यायालय
  • यूनिवर्सिटी
  • बम डिस्पोजल स्क्वाड