BHOPAL : रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे महादेवखेड़ी-मालखेड़ी खंड पर नई तीसरी लाइन पर गति परीक्षण

Sandeep Kumar | Jul 03, 2024, 16:43 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-03T163226.993
रेलवे द्वारा महादेवखेड़ी और मलकेड़ी स्टेशनों के बीच नई तीसरी लाइन पर नियमित रूप से उच्च गति ट्रेन परीक्षण किया जाएगा और इसके पश्चात नियमित रूप से ट्रेनें चलाई जाएंगी।

पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल भोपाल मंडल के मालखेडी-महादेवखेड़ी स्टेशनों के मध्य रेल लाइन तीसरी रेलवे पर हाईस्पीड चेक करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षण जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। रेलवे द्वारा महादेवखेड़ी और मलकेड़ी स्टेशनों के बीच नई तीसरी लाइन पर नियमित रूप से उच्च गति ट्रेन परीक्षण किया जाएगा और इसके पश्चात नियमित रूप से ट्रेनें चलाई जाएंगी। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि परीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक से दूर रहें और अपनी सुरक्षा के लिए पटरी पार न करें।



तीसरी लाइन का परीक्षण 5 जुलाई को

जबलपुर और भोपाल मंडल में तीसरी लाइन पर उच्च गति परीक्षण आगामी 5 जुलाई 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षण जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है ।





लेवल क्रॉसिंग को अच्छे से पार करें

आपको बताते चलें कि अधिकृत स्थानों जैसे कि लेवल क्रॉसिंग ( जब सड़क यातायात के लिए खुली हो ) के अलावा रेलवे भूमि में अनधिकृत प्रवेश भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत एक आपराधिक अपराध है, जिसके लिए 6 महीने तक की कैद या 1,000 रुपए तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। सभी नागरिको से अनुरोध है कि लेवल क्रॉसिंग पार करते समय नियमों का पालन करें, दोनों दिशाओं में ट्रेनों का आवागमन देखकर जब सुरक्षित हो तभी पार करें।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr






Tags:
  • ट्रेन की हाईस्पीड चेक
  • कृपया रेलवे ट्रैक से दूर रहें
  • तीसरी लाइन का परीक्षण 5 जुलाई को
  • महादेवखेड़ी-मालखेड़ी खंड
  • नई तीसरी लाइन पर गति परीक्षण