हिन्दी दिवस: संस्कृति मंत्री लोधी ने उठाए इंग्लिश मीडियम पढ़ाई पर सवाल, बोले- बर्थडे पर फूंका-थूका केक खिलाते हैं बच्चे
BHOPAL. हिंदी दिवस पर भोपाल के रविंद्र भवन में राष्ट्रीय हिंदी भाषा सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी साहित्य सृजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखकों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी (Culture Minister Dharmendra Lodhi) ने हिंदी भाषा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी मीडियम पढ़ाई से बच्चे पश्चिमी सभ्यता का अनुकरण कर रहे हैं।
सबको एक सूत्र में पिरोती है हिंदी
हिंदी भाषा का महत्व समझाते हुए संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में अब इंजीनियरिंग, एमबीबीएस और बी-टेक जैसी पढ़ाई भी हिंदी में उपलब्ध है। हिंदी भाषा हम सभी को एक सूत्र में बांधती है। हमें हिंदी में बातचीत और काम करने का संकल्प लेना चाहिए। मंत्री लोधी ने कहा कि लोगों की यह सोच गलत है कि बच्चों को अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाना चाहिए।
बदल गया जन्मदिन मनाने का तरीका
संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने आगे कहा कि आज लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ा रहे हैं। उन्हें लगता है कि इंग्लिश से ही बच्चों का ज्यादा उत्थान होगा। इससे हम पाश्चत्य विचारों (western thought) का अदान-प्रदान करते हैं।
फूंका-थूका केक खिलाते हैं बच्चे
मंत्री लोधी ने जन्मदिन मनाने के तरीके को लेकर कहा कि अंग्रेजी मीडियम से पढ़ने वाले बच्चे का जन्मदिन मनाने का तरीका अब बदल गया है। पहले बच्चा अपने जन्मदिन पर सुबह उठकर माता-पिता और बुजुर्गों को प्रणाम करता था और मंदिर जाता था। लेकिन आज मोमबत्ती जलाने के बाद उसे फूंक कर बुझाता है। फिर फूंका और थूका केक सबको खिलाता है। हिंदी भाषा हमें भारतीय संस्कृति, संस्कार, परंपरा और पूर्वजों के करीब लाती है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक