भोपाल में नहीं थम रहा साइबर फ्रॉड का कहर, मिलिट्री अफसर भी हुए शिकार

Aman Vaishnav | Jul 02, 2026, 09:00 IST
भोपाल में साइबर फ्रॉड
भोपाल में ऑनलाइन ठगी के तीन बड़े मामले सामने आए हैं, जहां हैकर्स ने मोबाइल हैक करके बैंक खातों से कुल 8.89 लाख रुपए उड़ा लिए। कोहेफिजा में एक मिलिट्री ऑफिसर के साथ भी साइबर ठगी हुई है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भोपाल में साइबर अपराधियों ने कुल 8.89 लाख रुपए की ठगी की है।
  • डॉक्टर के फर्जी नंबर पर संपर्क करने से 3.79 लाख रुपए साफ हो गए।
  • एक जियो कर्मचारी के फोन से 2.96 लाख रुपए कट गए।
  • ठगों ने एक मिलिट्री ऑफिसर के खाते से 2.14 लाख रुपए उड़ा लिए।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल में ऑनलाइन ठगी के मामले दिन व दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। शातिर ठगों ने कहीं लिंक भेजकर लोगों का फोन हैक कर लिया, तो कहीं बिना यूजर की अनुमति के बैकग्राउंड में मोबाइल एप को अपडेट कर दिया।



हैरान करने वाली बात यह है कि जब यह ठगी हुई, तब पीड़ितों के मोबाइल की स्क्रीन बंद थी। इन तीन अलग-अलग वारदातों में शातिरों ने कुल आठ लाख 89 हजार रुपए उड़ा लिए।



पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी सबूत जुटाए जा रहे हैं।



मुनाफे का लालच देकर बैंककर्मी से ठगी


मुनाफे का लालच देकर बैंककर्मी से 27 लाख की ठगी, 4 राज्यों के खातों में भेजी रकम



भोपाल में हुई तीन बड़ी वारदातें

साइबर ठगों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले तीन लोगों को अपना निशाना बनाया है। इनमें एक मिलिट्री ऑफिसर और एक टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी भी शामिल है।



मिसरोद थाना: सबसे बड़ी धोखाधड़ी

यह मामला मिसरोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आशिमा मॉल के पीछे हरवंश विहार कॉलोनी का है। यहां रहने वाले निखिल चौहान के पिता ने यूट्यूब पर पथरी के इलाज का एक वीडियो देखा था। वीडियो देखने के बाद उन्होंने उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया।



कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने डॉक्टर बनकर बात की। साथ ही अपॉइंटमेंट बुक करने के बहाने मोबाइल पर एक लिंक भेज दिया।



निखिल ने जैसे ही अपने मोबाइल पर वह लिंक खोला और पिता की जानकारी भरी, उनका फोन हैक हो गया। इसके तुरंत बाद उनके केनरा बैंक खाते से कुल 3 लाख 79 हजार 892 रुपए गायब हो गए।



सीएम हाउस में तैनात पुलिसकर्मी से साइबर ठगी, एक सैकेंड में साफ 1.80 लाख


सीएम हाउस में तैनात पुलिसकर्मी से साइबर अपराध, एक सैकेंड में साफ 1.80 लाख



ऑटोमैटिक अपडेट से उड़े 2.96 लाख

दूसरा मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र के खानू गांव (रियाज मंजिल के पास) का है। यहां रहने वाले सलमान अंसारी, जो जियो कंपनी में कर्मचारी हैं, इस ठगी का शिकार हुए।



सलमान का मोबाइल उनकी बिना अनुमति के दिन में एक बार अपने आप अपडेट हो रहा था।



जब उन्होंने गूगल पे के जरिए अपने बैंक ऑफ इंडिया खाते का बैलेंस चेक किया, तो उन्हें पैसे कम लगे। जब उन्होंने ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखी तो उनके होश उड़ गए।



अज्ञात बदमाशों ने पहले 98 हजार इसके बाद 99 हजार और फिर तीसरी बार 99 हजार ऑनलाइन काट लिए थे। इस तरह उनके खाते से कुल दो लाख 96 हजार रुपए साफ हो गए।



कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे


एमपी में साइबर क्राइम: बैतूल कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे के नाम पर ठगी



मिलिट्री ऑफिसर के क्रेडिट कार्ड से ठगी

तीसरी वारदात भी कोहेफिजा थाना क्षेत्र के विट्ठल नगर में हुई। यहां रहने वाले मिलिट्री ऑफिसर दोपहर के समय अपना मोबाइल साइड टेबल पर रखकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके फोन से सारे एप्लीकेशन अपने आप डिलीट हो गए और गूगल अकाउंट लॉग-आउट हो गया।



जब उन्होंने बाद में क्रेड एप और अपने बैंक एप को चेक किया, तो पता चला कि उनके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 75 हजार रुपए कट गए। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक क्रेडिट कार्ड से एक लाख 20 हजार और एसबीआई (SBI) खाते से 19 हजार काट लिए गए हैं। उनके साथ कुल दो लाख 14 हजार रुपए की धोखाधड़ी हुई है।



cyber fraud senior citizens women targeted


एमपी में साइबर ठगी: दोस्ती का झांसा देकर युवतियों और बुजुर्गों को शिकार बना रहे साइबर ठग



ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें

  • किसी भी अंजान नंबर या व्हाट्सएप पर आए संदिग्ध लिंक या एपीके फाइल को क्लिक न करें।
  • अपने फोन में कोई भी ऐसा एप डाउनलोड न करें जो आपके मोबाइल का कंट्रोल किसी और को दे दे।
  • अगर आपका फोन आपकी अनुमति के बिना बार-बार रीस्टार्ट हो रहा है। बैकग्राउंड में अपडेट हो रहा है, तो बिना देर किए अपना इंटरनेट और वाई-फाई बंद कर दें।
  • अपने क्रेडिट कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, सीवीवी या ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें।
  • आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो जाती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।


Tags:
  • साइबर क्राइम
  • एमपी में साइबर क्राइम
  • साइबर अपराध
  • साइबर ठग
  • एमपी में साइबर ठगी