ध्रुव नारायण सिंह को निर्विरोध चुना गया भोपाल संभाग क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष

Ravi Singh | Published:
Dhruvanarayan Singh
Dhruvanarayan Singh
भोपाल संभाग क्रिकेट संघ (बीडीसीए) की आम सभा की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में ध्रुव नारायण सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले भी ध्रुव नारायण कई बार अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।

राजधानी में रविवार 25 अगस्त को भोपाल संभाग क्रिकेट संघ (बीडीसीए) की आम सभा की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में ध्रुव नारायण सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।



पहले भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी

ध्रुव नारायण सिंह साल 2008 से 2013 तक भोपाल मध्य सीट से ही विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा ध्रुव नारायण सिंह 2003 से 2007 तक भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यक्रम समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। साथ ही वो मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष, भोपाल हॉकी एसोसिएशन और भोपाल संभागीय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।



मुझे एक बार फिर भोपाल संभाग क्रिकेट संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर मैं सभी क्रिकेट संघ के माननीय सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही उनका कहना है कि भोपाल क्रिकेट का बड़ा स्‍थान है। बीडीसीए की कोशिश है कि प्रदेश में क्रिकेट की गतिविधियां सुचारु रुप से संचालित होगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Dhruv Narayan Singh
  • ध्रुव नारायण सिंह
  • भोपाल संभाग क्रिकेट संघ